ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने हाईकोर्ट के फैसले को बताया पंजाब की बड़ी जीत

by
होशियारपुर, 14 मई :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने पानी के मुद्दे पर पंजाब को मिली कानूनी सफलता को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार को जारी नोटिस यह साबित करता है कि पंजाब की चिंताएं जायज़ और गंभीर हैं।
पंजाब सरकार की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को अदालत द्वारा गंभीर मानना और उस पर केंद्र तथा हरियाणा सरकार से जवाब तलब करना, एक बड़ी राहत है। करमजीत कौर ने कहा कि यह फैसला पंजाब के हक में सकारात्मक संकेत देता है और यह राज्य के जल अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हाईकोर्ट ने बीबीएमबी के अध्यक्ष के बदले हुए रुख पर भी सवाल उठाते हुए बीबीएमबी और हरियाणा सरकार दोनों से जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट रूप से पूछा है कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता क्यों है, जिससे यह जाहिर होता है कि पंजाब के पानी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार राज्य के जल हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है, और यह फैसला उसी संघर्ष का परिणाम है।
करमजीत कौर ने विश्वास जताया कि आगामी 20 मई की सुनवाई में भी पंजाब को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे सरकार के इस कानूनी संघर्ष में पूरा सहयोग करें और एकजुट होकर राज्य के जल अधिकारों की रक्षा करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सहमति के आधार पर’ यौन संबंध थे :अदालत ने बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर को जमानत देते हुए कहा सबूत बताते है

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर को जमानत देते हुए कहा कि सबूत बताते हैं कि आरोपी और कथित पीड़िता के बीच ‘सहमति के आधार पर’ यौन...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से वॉकथॉन 9 को – एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा

जिला वासियों को वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए दिया निमंत्रण होशियारपुर, 7 दिसंबर : मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डी. जी. पी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब

बाबा तरसेम सिंह मर्डर : 2 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में 28 मार्च 2024 को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाला दूसरा हत्यारा सरबजीत सिंह तब...
article-image
पंजाब

मुंबई से डलहौजी घूमने आए पर्यटक की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

चंबा  :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी घूमने आए मुंबई के एक पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को होटल में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।...
Translate »
error: Content is protected !!