जंगलों को आग से बचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि करें सहयोग: डीसी हेमराज बेरवा

by
नियमित तौर पर निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ।  धर्मशाला, 13 मई। उपायुक्त हेमराज बेरवा ने कहा कि गर्मी में वनों को आग से बचाने के लिए पंचायत प्रधानों को अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी आग लगने के हादसों को टालने व जंगलों को आग से बचाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा है ताकि बहुमूल्य जान-माल की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने वन क्षेत्र के आसपास लगते ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग व अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वनों की आग से केवल पेड़ों को ही नहीं, बल्कि वन्य जीवों को भी भारी नुकसान होता है। आग लगने से अनेक छोटे-बड़े जीव-जंतुओं की अकाल मृत्यु हो जाती है और उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड स्तर पर सजग रहें और आग लगने व अन्य अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि आम जनमानस को भी वनों में आग लगने के कारणों के बारे में जागरूक करना जरूरी है ताकि जंगलों के आसपास किसी भी तरीके से जलती हुई माचिस की तिल्ली या जलती हुई लकड़ी नहीं फैंके इसके साथ ही चारवाहों, पर्यटकों इत्यादि को जंगलों के आसपास अस्थाई चूल्हे इत्यादि नहीं जलाने बारे तथा घरों तथा खेतों के आसपास घास या कूड़ा कर्कट को जलाने से परहेज करें ताकि जंगलों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग तथा दमकल विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आगजनी की घटनाओं को रोकने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में जली मिली MBBS डॉक्टर -राजस्थान से एग्जाम देने गई थी दिल्ली : अस्पताल में भर्ती कराने आए युवक के रूम से मिला पेट्रोल

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के गांव अनंतपुरा निवासी युवा डॉ. भावना यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. भावना हरियाणा के हिसार में जलने से बुरी तरह झुलस गई थीं। इलाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थर-थर कांपा मनचला : युवती ने सरेआम थप्पड़ जड़े …तू अपनी मां का नंबर दे..इधर छेड़छाड़ का आरोपी युवक कहता है कि दीदी मेरे पास फोन नहीं

एएम नाथ ।  हिमाचल प्रदेश के शिमला का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बताया जा रहा है, यहां चौपाल के ठाना गांव में स्कूल से घर जा रही एक छात्रा के साथ युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय...
Translate »
error: Content is protected !!