महिला कबड्डी एथलीटों के लिए ओपन ट्रायल 24 व 25 फरवरी को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में

by

ऊना, 19 फरवरी: राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के लिए महिला कबड्डी एथलीटों के लिए ओपन चयन परीक्षण 24 व 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में निर्धारित किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए केंद्र प्रभारी एम नटराजू ने बताया कि चयन परीक्षण के लिए 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां पात्र होंगी।
खेल प्रदर्शन मानदंड :
आईकेएफ की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, एकेएफआई, एसजीएफआई, एआईयू द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी जोकि एकेएफआई, एसजीएफआई, एआईय द्वारा मान्यता प्राप्त हो। खेलो इंडिया यूथ गेम्स एसजीआई में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो या एकेएफआई व एसजीएफआई द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य चैम्पियनशिप/स्कूल, राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो।
आवश्यक दस्तावेज़ :
चयन परीक्षण के दौरान दस्तावेज़ों की मूल और सत्यापित प्रतियां जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलिब्ध प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट आकार के फोटोज़, कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र व 72 घंटे की नेगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।
चयनित खिलाडियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं
केंद्र प्रभारी एम नटराजू ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को बोर्डिंग के लिए 1,20,000 रूपये प्रति वर्ष, लाॅजिंग के लिए 10, 000 रूपये प्रति वर्ष, खेल किट के लिए 20,000 प्रति वर्ष, प्रतियोगिता एक्सपोज़र 50,000 रूपये प्रति वर्ष, शिक्षा व्यय के लिए 10,000 प्रति वर्ष, विविध हेतू 5,000 रूपये प्रति वर्ष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त कोचों के विशेषज्ञ पैनल द्वारा विश्व स्तरीय कोचिंग, वल्र्ड क्लास टेªनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इक्विपमेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, फिजियोलाॅजिस्ट सहित अन्य निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं तथा बीमा कवर शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा : कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

6 जुलाई को छिंज मेला चलमा के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्री

आरआईडीएफ के तहत इस वर्ष 5.28 प्रतिशत अधिक प्रावधान,  मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 10 और प्रत्याशियों की जारी अंतिम सूची : आप को डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भी भरोसा

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नादौन, देहरा, हरोली और कुछ खास विधानसभा क्षेत्रों में ही संस्थान खुले कहा भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने : सीएम सुक्खू ने कहा रेडियोग्राफरों का बढ़ेगा वेतन

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रेडियोग्राफरों का वेतन बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में जल्द विभिन्न श्रेणियों की भर्तियां की जाएंगी। जिन संस्थानों में मशीनें हैं, वहां स्टाफ भी जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!