मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में 13 करोड़ के नए प्रोजेक्ट आम जनता को किए समर्पित : पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री कराना हुआ आसान, 15 दिनों में बदल जाएगा तहसीलों का सिस्टम

by
लुधियाना ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को तेज आर्थिक विकास के पथ पर लाने के लिए कई जन-समर्थक और विकास-उन्मुख नीतियां शुरू करके इतिहास रचा है।
यहां 13 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट इनके निर्माण में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करके शुरू किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट एक तरफ बड़े जनहित और दूसरी तरफ राज्य के चल रहे विकास को बढ़ावा देने को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में ऐसे और प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे।
प्रदूषण कम करने का प्रण
बुड्ढा नाले को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस नेक कार्य के लिए पहले ही काम शुरू कर दिया है. गुरबानी में से पवणु गुरु, पाणी पिता, माता धरति महतु का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि महान गुरुओं ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को मां के बराबर रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदूषण कम करने और राज्य को साफ, हरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए महान सिख गुरुओं के नक्शेकदमों पर चल रही है।
युवाओं को अधिक अधिकार देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की, जिनमें से एक सेंटर लुधियाना में खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर में एक लाइब्रेरी, हॉस्टल और अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
लोकतंत्र में हर किसी की आवाज जरूरी  :  भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि ये केंद्र यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब के युवा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।
एक बाग का उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक गुलदस्ते में कई तरह के फूल होते हैं, जो हमेशा लोगों को आकर्षित करते हैं और लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि इसी तरह लोकतंत्र में हर किसी की आवाज महत्वपूर्ण है, जिसके कारण हमारी सरकार हर शहर या गांव को विकास के लिए फंड बांटते समय कोई फर्क नहीं करती।
प्रदूषण कम करने का प्रण : बुड्ढा नाले को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस नेक कार्य के लिए पहले ही काम शुरू कर दिया है. गुरबानी में से पवणु गुरु, पाणी पिता, माता धरति महतु का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि महान गुरुओं ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को मां के बराबर रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदूषण कम करने और राज्य को साफ, हरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए महान सिख गुरुओं के नक्शेकदमों पर चल रही है.
युवाओं को अधिक अधिकार देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की, जिनमें से एक सेंटर लुधियाना में खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर में एक लाइब्रेरी, हॉस्टल और अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 साल की बेटी से दुष्कर्म : मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, अश्लील वीडियो फोन में मिले

मोहाली। मोहाली में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म उसकी मां और उसके बॉयफ्रेंड की तरफ से किया गया है। पीड़ित बच्ची के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत छात्रों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में यूजीसी के निर्देश पर प्रो. कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन लाइफ; के तहत छात्रों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डाला पर बड़ा खुलासा : रखता है कई हाईटेक हथियार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में अर्श डाला के पास से कई हाइटेक हथियार बरामद कनाडा पुलिस ने किए बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!