प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

by

गढ़शंकर ।  जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव किरपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों तथा भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए दीप कॉलोनी से बंगा चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर प्रणव किरपाल ने कहा कि जिस साहस के साथ भारतीय सेना के जवानों ने युद्ध लड़ते हुए पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर किया, उससे पूरे विश्व में भारतीय सेना का सिर ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि पंजाब सरकार मजीठा में शराब के कारण मरने वालों के परिवार के एक सदस्य को 10 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दे रही है, जबकि ड्रोन से मौत का शिकार होने वाली महिला के परिवार को मात्र 5 लाख रुपये की घोषणा की गई है। उन्होंने मांग की कि पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को कम से कम एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौके पर रोहित कुमार, सचिन नैय्यर, सन्नी शर्मा, मनजिंदर मोनोवाल, जगतार साधोवाल, प्रकाश सिंह लंबरदार, हरभजन सिंह लंबरदार, आशा रानी, पलविंदर सिंह, बिट्टू राणा, काला खान, शफी मोहम्मद, सूबेदार सुरिंदर राणा आदि मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी शहरों में अपना मेयर बनाएगी भाजपा- किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपा : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू

जालंधर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को जालंधर में कहा कि भाजपा किसानों के सबसे बड़ी हितैषी है। उन्होंने कहा कि इसी कारण केंद्र सरकार ने धान की फसल की खरीद...
article-image
पंजाब

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਜਿਲੇ ਵਿੱਚ  20 ਨਵੇ ਪਾਜੇਟਿਵ ਮਰੀਜ ਆਉਣ ਨਾਲ ਪਾਜੇਟਿਵ ਮਰੀਜਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋਈ  7873 ,  ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ   320

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ :  ਫਲੂ ਵਰਗੇ ਸ਼ੱਕੀ ਲੱਛਣਾ ਵਾਲੇ  590 ਨਵੇ ਸੈਪਲ ਲੈਣ  ਨਾਲ ਅਤੇ   3503 ਸੈਪਲਾਂ ਦੀ ਰਿਪੋਟ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਣ ਨਾਲ ਅਤੇ ਪਾਜੇਟਿਵ ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਕੋਵਿਡ- 19 ਦੇ , 20 ਨਵੇ   ਕੇਸ ਆਉਣ ਨਾਲ ਕੁੱਲ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 105 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने 105...
article-image
पंजाब

“मंदिर ‘च बैठा भोला” : अजमेर भनोट के सिंगल ट्रेक “मंदिर ‘च बैठा भोला” की रिकार्डिंग मुकम्मल: फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन

गढ़शंकर : फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन की टीम ने आज तक अनेकों धार्मिक गीत श्रोताओं के सन्मुख किए हैं। इसी श्रृंखला के तहत फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन की टीम द्वारा अजमेर भनोट के पहले धार्मिक भजन...
Translate »
error: Content is protected !!