आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष तो हमने कर्म देखरेख मारे पाकिस्तानी : जयराम ठाकुर

by
भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सेरी मंच पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष
कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी तो आगाज है, कोई भी आतंकी वारदात हुई तो युद्ध जैसा भी जबाब देंगे
 ऑपरेशन में पाकिस्तान का साथ देने वाले टर्की से हो सारे संबंध खत्म, ऐसी देश की भावना
एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर वो जबाबी कारवाई है जिसका पहलगाम नरसंहार के बाद हर भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहा था।   पूरी दुनिया में खूंखार आतंकवादियों को शरण देने वाले एकमात्र बदनाम देश पाकिस्तान से कश्मीर में घुस आए आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे निहत्थे हिन्दू भाइयों को मौत के घाट उतारा तो उस दिन के बाद जो बदले की आग हर भारतीय में जल रही थी उन्हीं उमड़ी भावनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने आतंकी देश को मुंह तोड़ जबाब इस ऑपरेशन के माध्यम से दिया है।
आतंकियों ने तब धर्म पूछकर हमारे लोगों को निशाना बनाया तो अब हमने पाकिस्तान को उनके कर्म देख कर सैन्य कारवाई से माकूल जबाब दिया है। मंडी में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा के बाद सेरी मंच पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है जब पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हिंदुस्तान ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाने का जबाब मात्र 25 मिनेट की कारवाई में करके दिखाया है। ये जबाबी सैन्य कारवाई वहां के आम नागरिकों पर नहीं बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले उन सभी 9 ठिकानों पर हुई है जहां से आतंकी भारत की सीमा में घुस आते थे। ये सटीक कारवाई भी दुनिया में पहली बार हुई है। जब इस कारवाई से 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए तो इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सेना को आगे कर सीमापार से कभी ड्रोन तो कभी मिसायल से हमले शुरू किए लेकिन हमारी वायु सेना ने हवाई मार्ग में ही उन्हें नष्ट कर दिया जबकि इस जबाबी कारवाई में हमारी वायु सेना ने उनके कई सैन्य ठिकाने और एयरबेस तबाह कर दिये। यही हमारी सबसे बड़ी जीत थी कि पाकिस्तान इस कारवाई से घबरा गया और दुनिया के कई देशों से मध्यस्तता के लिए गिड़गिड़ाने लगा। इस बीच उनकी तरफ से ही संघर्ष विराम का प्रस्ताव आया तो भारत ने भी इस पर विचार कर हामी भरी। साथ ही दो टूक कह दिया है कि हम अपनी शर्तों पर ये युद्धविराम कर रहे हैं लेकिन युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा अगर पाकिस्तान की तरफ से एक भी आतंकी घटना को अंजाम दिया तो युद्ध की भाषा में ही जबाब दिया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा।कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, ऑप्रेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित इस “तिरंगा यात्रा” में अद्भुत जोश देखने को मिला है। ये सिर्फ यात्रा नहीं, राष्ट्र के प्रति सम्मान, गर्व और अटूट एकता की गूंज थी। हर भारतीय की ये जनभावना है कि जिस देश ने भी अगर पाकिस्तान का अब साथ दिया तो भारत को उसके साथ सारे संबंध तोड़ देने चाहिये। खासकर इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्की का पूरी तरह बायकॉट करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है जिसमें कोई राजनीतिक भाषण और नारेबाजी नहीं होगी।
इस दौरान उनके साथ भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, कारगिल वार हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दीपराज, दलीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका : अरदास की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए

नंगल  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बंद रहेगी : बड़सर के कई गांवों में 13 को बंद रहेगी बिजली

बड़सर 12 सितंबर। विद्युत उपमंडल बड़सर में 13 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव टिक्कर राजपूतां, टिक्कर ब्राह्मणा, बुंबलू, हार, कोठी, कलौहण, ब्याड़, ननावां, संगारल, क्योटा, जंदराणा, घुमारली, नौहल, राईयां, नगैहरड़ा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसविंद्र सिंह ओमेक्स रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष चुने :.नवीन ने संजीव को चार मतो से पराजित कर उपाध्यक्ष पद जीता

बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : ओमेक्स रेजिडेशियल वेल्फेयर सोसायटी के चुनाव में जसविंद्र सिंह अध्यक्ष व देवेंद्र महासचिव चुने गए। रविवार को बद्दी के ओमेक्स में सोसायटी के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार्ट-अप स्थापित कर उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ें युवाः राज्यपाल

युवा उद्यमी दंपती के प्रयासों की सराहना की एएम नाथ। शिमला : युवा उद्यमी सिद्धार्थ लखनपाल और गौतमी श्रीवास्तव ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। दोनों युवा उद्यमियों...
Translate »
error: Content is protected !!