अम्ब में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 450 मुर्गियों की मौत

by
ऊना । अम्ब थाना क्षेत्र के चक गांव में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लगभग 450 मुर्गियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि यह घटना देर रात ढ़ाई बजे अम्ब थाना क्षेत्र के चक गांव के वार्ड नंबर-चार में अरुण कुमार के पोल्ट्री फार्म में हुई।
पुलिस ने बताया कि फार्म की छत पर रखी गई घास और उसके नीचे लगे प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 450 मुर्गियां झुलस गईं और दाने की 10 बोरियां भी जलकर राख हो गईं।
उसने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फार्म को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अम्ब थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 40 स्थानों पर प्रथम चरण में लगेंगे कोविड वैक्सीनः डीसी कोविड वैक्सीन लगाने का जिला स्तर पर तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षण

ऊना  :  कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभकरण सिंह किसान अंदोलन में शहीद हुए, युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हत्या है : पंजाब सरकार को हरियणा के मुख्यमंत्री, गूह मंत्री व सबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें : हरपाल सिंह हरपुरा

गढ़शंकर : खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस दुारा चलाई गोली के कारण जिला बठिंडा के गांव बलो के 21 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हत्या है। इसके लिए तुरंत बिना देरी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2029 में जनता फिर बनाएगी मोदी को प्रधानमंत्री, हिमाचल से होगी कांग्रेस की विदाई: जयराम ठाकुर

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोला में नव-निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला कहा, ‘झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!