गैर-लकड़ी वन उपज की नई दरों और रॉयल्टी को मंज़ूरी मुख्यमंत्री सुक्खू ने की प्रदान

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मूल्य निर्धारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गैर-लकड़ी वन उपज की नई दरों और रॉयल्टी को मंज़ूरी प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति से की गई यह कटाई न केवल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए लाभकारी रही है, बल्कि राज्य के राजस्व में भी योगदान दे रही है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लगभग 10,000 साइडर वुड स्टंप निकालने के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान निगम ने मुख्यमंत्री को खैर और साल वृक्षों की सिल्वीकल्चर कटाई से राजस्व के रूप में प्राप्त रॉयल्टी का 41.30 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजय सूद और वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड के 100 पद : सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : *राख में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित*

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवंबर :  उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत पालमपुर उपमंडल के राख में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाह, न्यांग्रा, उरेई और कलवाडा में मतदाताओ को किया जागरूक

एएम नाथ। भरमौर, 18 अप्रैल : स्वीप कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों कलाह ,न्याग्रा ,उरई और कलवाड़ा मतदान केन्द्रों में बीएलओ की अध्यक्षता में व स्वीप के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित – एडीसी बोले… तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य में दक्षता लाएं सभी विभाग

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर। सरकारी कार्यालयों में तकनीक के सहयोग से किस प्रकार कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!