श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल

by
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा
रोहित जसवाल। ऊना, 5 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक महासम्मेलन महाउत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां मंदिर में माथा टेका और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धाभाव से भगवान श्री राधा कृष्ण की पालकी उठाई और भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
May be an image of 4 people and crowd
भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत शोभायात्रा
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल हुए। इस दौरान भजन सम्राट संत चित्र-विचित्र महाराज के भक्तिमय भजनों ने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
May be an image of one or more people and crowd
हर वर्ष आयोजित होता है दिव्य धार्मिक समागम
गौरतलब है कि श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में हर वर्ष 1 से 12 फरवरी तक दिव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्री राधाकृष्ण जी के श्रीविग्रह स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऊना शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।
May be an image of ‎8 people, temple and ‎text that says "‎לו3 12 कूृष्ण श‎"‎‎
श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऊना धार्मिक नगरी है और यहां के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों व मंदिरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर सरकार का पूरा ध्यान है।
उन्होंने कहा कि हम धर्म में आस्था रखने वाले लोग हैं। हाल ही में उन्होंने वृंदावन-मथुरा जाने का अवसर मिला, जहां उन्होंने मंदिरों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इसी तरह, तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर पवित्र स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वहां मंदिरों में जो व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं, उनका अवलोकन भी किया।
May be an image of 6 people and temple
12 फरवरी को माता के जागरण के लिए आमंत्रण
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाबा बाल जी महाराज और उपस्थित भक्तजनों को 12 फरवरी को बाथू में राजीव गांधी सामुदायिक भवन के सभागार में आयोजित माता के जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने पिछले वर्ष इसी दिन जागरण रखा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और वह 9 फरवरी को स्वर्ग सिधार गईं। उनकी इच्छा की पूर्ति के लिए इस वर्ष उसी तारीख और समय पर यह आयोजन किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डा. बलजीत सिंह ने बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का पदभार संभाला समूह स्टाफ को साथ लेकर कालेज की उन्नति के लिए काम करेगे: डा. बलजीत सिंह युनीवर्सिटी आफ मैरीलैड ईसटरन शौअर यूएसए में बतौर विजटिग प्रौफेसर काम कर चुके है डा. बलजीत

गढ़शंकर: शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी के अंर्तगत चल रहे बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के प्रिसीपल का पदभार डा. बलजीत सिंह ने संभाला। इससे पहले कालेज में गुरूदुारा साहिब में अरदास करने के...
article-image
पंजाब

खालिस्तानी नारों का वीडियो पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले वायरल

फिरोजपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पंजाब दौरे से पहले, फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के...
article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
article-image
पंजाब

बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर, बस में स्वार लोग बाल बाल बचे

गढ़शंकर/ सैला खुर्द । गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव परदाना के निकट बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया।  लेकिन बस में स्वार बाल बाल बच गए। ट्रक...
Translate »
error: Content is protected !!