पुलिस ने 92 जगह नाके लगाकर की कार्रवाई : 4244 वाहनों की जांच की, 511 के काटे चालान, 39 वाहन किए जब्त

by
चंडीगढ़  : डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निदेर्शानुसार, सभी जिलों में चलाए गए आपरेशन सील के दौरान पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की।
इस दौरान, सीमावर्ती जिलों के सभी एसएसपी को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त नाके लगाने और गजटेड अधिकारियों/एसएचओज की निगरानी में सीलिंग पॉइंट्स पर मजबूत नाके स्थापित करने के लिए अधिकतम पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए थे।
अधिक जानकारी साझा करते हुए, विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि 10 जिलों, जिनकी सीमाएं यूटी चंडीगढ़ समेत 4 राज्यों के साथ साझा हैं, के लगभग 92 प्रवेश/निकासी पॉइंट्स पर इंस्पेक्टरों/डीएसपीज की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और समन्वित मजबूत नाकेबंदी की गई थी।
इन जिलों की सीमाएं की सील
इन जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रवेश करने/बाहर जाने वाले 4244 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 511 के चालान किए गए और 39 को कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) जारी है, जिसके तहत रविवार को 490 स्थानों पर छापेमारी की गई और राज्य भर में 109 एफआईआर दर्ज करने के बाद 136 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अभियान के 78 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या अब 11,860 हो गई है।
नशा तस्करों से हेरोइन व ड्रग मनी की जब्त
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे में से 11.3 किलोग्राम हेरोइन और 3.48 लाख रुपये का ड्रग मनी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि 95 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और 200 से अधिक पुलिस टीमों की भागीदारी में राज्य भर में छापेमारी की गई, और दिन भर इस अभियान के दौरान 532 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे आॅपरेशन पूरे राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन तक जारी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अमरीक सिंह पंचतत्व में विलीन : शहीद को बेटे अभिनव ने दी मुखाग्नि, पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में दी अंतिम विदाई

ऊना : जिले के शहीद अमरीक सिंह आज पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद को बेटे अभिनव ने मुखाग्नि देकर दुनिया से विदा किया। वहीं पूरा गांव और रिश्तेदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार डिप्टी मुख्यमंत्री : दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति केस में सीबीआई ने कियागिरफ्तार

शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे 8 घंटे पूछताछ की थी। बताया गया है कि आबकारी विभाग के...
article-image
पंजाब

UK to Observe ‘Sardar Jassa

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Nov.15 :  The British Desi Society (UK) President Rishu Walia and Sikh Welfare and Cultural Society President Resham Singh Sandhu have announced that “Sardar Jassa Singh Ahluwalia International Memorial Day” will be observed...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना आईएल्ट्स, बिना इंटरव्यू लगातार आ रहे हैं यूके के स्टडी वीज़ा: कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि बिना आईएल्ट्स और बिना इंटरव्यू के आज भी यूके के लगातार वीज़ा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों...
Translate »
error: Content is protected !!