2 अभ्यर्थी निकले भाग , पुलिस ने 1और फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा – पेपर लीक होने की आशंका : 1 घंटे तक OMR शीट पर पकड़े गए कई अभ्यर्थियों नहीं लगाया था एक भी सवाल के जवाब पर टिक

by

एएम नाथ । शिमला : नवोदय विद्यालय समिति के गैर-शिक्षण पदों के लिए देशभर में आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका है। पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं। पकड़े गए अभ्यर्थियों ने खुलासा किया कि उन्हें नकल गिरोह ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्न पत्र के सीरीज नंबर बताने कहा था।

इसके बाद प्रश्नवार उत्तर बताए जाने थे। इससे पुलिस को शक है की नकल गिरोह के पास पहले से ही प्रश्नपत्र की जानकारी थी। जांच में पता चला कि पकड़े गए ज्यादातर अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट परीक्षा का समय शुरू होने के आधे से एक घंटे बाद तक खाली थी। एक भी टिक नहीं लगाया था।

आशंका है कि अभ्यर्थियों से एक साथ प्रश्नपत्र हल करवाए जाने थे। अब पुलिस नकल गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में छह एफआईआर दर्ज कर 39 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से संबंधित हैं। ज्यादातर अभ्यर्थी हरियाणा से हैं। अभ्यर्थियों में 35 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक से चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एएसपी रतन सिंह नेगी की अगुवाई में एसआईटी गठित की है। बता दें कि रविवार को शिमला के छह परीक्षा केंद्रों में एक के बाद एक 39 अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे।
पुलिस का कहना है कि जांच के समय दो उम्मीदवार परीक्षा के बीच ही भाग गए। उम्मीदवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदीप कुमार रोल नंबर 111222071 और अमन रोल नंबर 111222036 परीक्षा सेंटर की दीवार फांदकर भाग गए। इसी तरह एक सेंटर में एक और फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़ा है। जतिन निवासी गांव बुड़ाबथरी तहसील शिकवाबाद जिला फिरोजाबाद यूपी का शख्स आलोक शर्मा के स्थान पर परीक्षा में उपस्थित हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरिद्वार में सतगुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व श्रदापूर्वक मनाया

होशियारपुर/हरिद्वार/ गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वां प्रकाश पर्व निर्मला छावनी आश्रम, हरिद्वार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।...
article-image
पंजाब

धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: ब्रम शंकर जिंपा

किसान मेले में किसानों को नई कृषि तकनीकों से करवाया परिचित, कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र होशियारपुर : 13 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम...
article-image
पंजाब , हरियाणा

धोखाधड़ी करते थे जाली कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ : पुलिस ने 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जीरकपुर : जीरकपुर पुलिस ने ऑन लाइन कंपनियों, सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं की जाली आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!