युद्ध नशों के विरुद्धः नशा मुक्ति यात्राओं में जनप्रतिनिधियों ने नशे के ख़िलाफ़ दिया निर्णायक संदेश

by

होशियारपुर, 20 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत सोमवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं में स्थानीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग नेतृत्व में यात्राओं का आयोजन किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों ने नशे के ख़िलाफ़ निर्णायक संदेश दिया।

      शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में ब्रमजीत में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक के नेतृत्व में बिछोही, भेडूआ व ताजेवाल में यात्राओं का नेतृत्व किया। गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने डोगरपुर, रसूलपुर व गोलेवाल में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

होशियारपुर में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में मैहतपुर, महिलांवाली व सिंघपुर में रैली आयोजित की गई। उड़मुड़ टांडा विधान सभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने मियाणी, रड़ा व नत्थुपुर में अभियान चलाया। दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने भटेर, मंड, खुण खुण व शरकी में नशा मुक्ति यात्राएं निकाली। मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने बद्धण, धमाई व बरीह में रैली का संचालन किया।

      इस अभियान के दौरान जनता में नया उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जो पूरे पंजाब को नशामुक्त करने की ओर बढ़ रहा है। युवाओं ने इस आंदोलन को समर्थन देते हुए बताया कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे के ख़िलाफ़ हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्राओं ने पूरे जिले में जागरूकता की लहर पैदा की है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बढ़ रही है। पंजाब सरकार के इस अभियान ने एक नया विश्वास जगाया है कि मिलकर प्रयास किया जाए तो नशामुक्त समाज एक हकीकत बन सकता है। यह केवल एक शुरुआत है और लक्ष्य तक पहुंचने का संकल्प दृढ़ रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पक्का होने की खुशी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया

गढ़शंकर , 8 सितंबर: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष  जसविंदर कौर मान को नगर परिषद गढ़शंकर में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह जी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किलाड़ में की समीक्षा बैठक : लंबित ऑडिट पैरा सहित विकास कार्यों की प्रगति बारे की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा सोमवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सहयोगी दलों के साथ मिलकर 13 सीटें जीतेगी- किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र समर्थक सरकारें जिम्मेदार – कुशल पाल सिंह मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : कुशल पाल सिंह मान महासचिव शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब ने किसानों के पक्ष में गढ़शंकर में बात की और कहा कि उनकी पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान मंत्री व अन्य शख्सियतें संगत सहित श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में हुई नतमस्तक

85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल, 1.74 करोड़ रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल, दो लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख व गांव के स्टेडियम के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा...
Translate »
error: Content is protected !!