अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से फिर शुरू हो रही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी : दो ‘बड़े बदलाव’ भी

by

अमृतसर : 12 दिनों के बाद अटारी-वाघा सीमा सहित तीन सीमा बिंदुओं पर बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार यानी 20 मई को फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि पहले दिन सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही एंट्री दी जाएगी जबकि बुधवार से यहां आम लोग भी प्रवेश ले सकेंगे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा के पास पंजाब के तीन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से झंडा उतारने की रस्म बुधवार से शुरू होगी।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह रस्म दो सप्ताह तक सार्वजनिक रूप से नहीं हुई।

बीएसएफ के जालंधर मुख्यालय ‘पंजाब फ्रंटियर’ ने कहा कि समारोह मंगलवार से फिर से शुरू होगा, लेकिन यह केवल मीडियाकर्मियों के लिए खुला रहेगा।
आम लोग बुधवार से समारोह में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय शाम छह बजे होगा।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि अटारी, हुसैनीवाला और सादकी में शाम को रोजाना आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 20 मई से पुन: शुरू हो जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि समारोह की कुछ रस्मों में हालांकि कटौती की जाएगी क्योंकि बीएसएफ के जवान पाकिस्तान रेंजर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे और झंडा उतारने की रस्म के दौरान द्वार नहीं खोले जाएंगे, जैसा कि पहले होता था।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीएसएफ के जवान हर दिन रस्मों का पालन कर रहे थे। बीएसएफ ने आठ मई को ”सार्वजनिक सुरक्षा” का हवाला देते हुए इन तीन स्थानों पर इस कार्यक्रम के लिए लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

यह निर्णय भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के एक दिन बाद लिया गया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ एक जवाबी सैन्य अभियान था। पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे।
हमले के कुछ दिनों बाद बीएसएफ ने घोषणा की थी कि सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा, लेकिन सीमा द्वार खोले बिना और बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म नहीं होगी।

पाकिस्तान के वाघा के सामने अटारी (अमृतसर जिले) में, गंदा सिंह वाला के पार फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला और फाजिल्का जिले के सादकी में स्थित संयुक्त चौकियों पर बीएसएफ के जवान झंडा उतारने की रस्म संपन्न करते हैं और पाकिस्तान की तरफ इसी तरह की रस्म पाकिस्तानी रेंजर्स करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा लगाए रक्तदान कैंप में वीस युनिट रक्त इकत्र

सुसायिटी का दीपिका को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गढ़शंकर: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा स्थानीय सत्या साई चैरीटेवल स्वास्थय केंद्र में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुआई में ब्लड बैंस नवांशहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी पर चलीं गोलियां : फायरिंग करने वाला बदमाश महिला पर रखता था बुरी नजर

 लुधियाना :  कस्बा मुल्लांपुर प्रेम नगर में घर के बाहर ही किराना की दुकान चलाती एक महिला और उसके पति को गोलियां मारी गई हैं. गोली चलाने वाले आरोपी का नाम सुरिंदर छिंदा है...
article-image
पंजाब

कस्टडी में मां को सौंपा बच्चा, तो पिता से लिपटकर रोया

ग्वालियर के भितरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट के फैसले के बाद एक मासूम बच्चे को उसकी मां को सौंपा जा रहा है। इस भावुक पल में बच्चा अपने पिता...
पंजाब

पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी

तलवाड़ा :  अंतर्राष्ट्रीय रैंसर वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी रहा है। लेकिन पिछले गुज़रे करीब छे दिनों से यह...
Translate »
error: Content is protected !!