नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

by

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा

एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन के बीच मजबूत तालमेल बेहद जरूरी है। तभी इस अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

वे आज जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में आयोजित एंटी ड्रग डी-एडिक्शन संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार और एस.पी. मेजर सिंह भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उन्होंने नशा तस्करों द्वारा नगर निगम, नगर परिषद और ग्राम पंचायतों की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों व अतिक्रमणों पर भी चर्चा की और इन मामलों में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

एस.एस.पी मलिक ने ओट सेंटरों में उपचाराधीन मरीजों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि इन केंद्रों को अधिक प्रभावशाली बनाने की जरूरत है ताकि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सही दिशा दी जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नशामुक्ति यात्राओं को सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी बढ़ाकर और व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा, तभी इस गंभीर समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकेगा। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने नशे के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर संयुक्त कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की। एस.एस.पी मलिक ने भरोसा दिलाया कि सख्त निगरानी और ठोस कदमों के माध्यम से नशा तस्करों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से ऐसे मामलों की समीक्षा करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई ढील न बरती जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोच कमल किशोर नूरी समिति के प्रभारी के रुप में चयनित

गढ़शंकर: 21 सितम्बर: गढ़शंकर के इंटरनैशनल ताइक्वांडो कोच कमल किशोर नूरी को 16वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में अनुशासन समिति के प्रभारी के रुप में शामिल किया गया है। 16वीं नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप...
article-image
पंजाब

गोल्डी दरदी म्यूज़िक ने जारी किया भावपूर्ण गीत “साडीयां तक़दीरां” – सुल्ताना नूरां की आवाज़ में

जालंधर/दलजीत अजनोहा : गोल्डी दरदी म्यूज़िक ने अपना नया आध्यात्मिक और भावनात्मक गीत “साडीयां तक़दीरां” लॉन्च किया है, जिसे मशहूर गायिका सुल्ताना नूरां ने अपनी दमदार और सूफियाना आवाज़ में गाया है। यह गीत...
article-image
पंजाब

पूर्ण स्वराज के लिए ईमानदारी से करें कार्य : अमरजीत

सभ्याचार संभल सोसाइटी ने शहीद ए आजम भगत सिंह को समर्पित करवाया सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब देश गुलाम था तब एक शहीदे आज़म ने पूरे देश में क्रांति की लहर को अपना जीवन...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों पर सिमटने के बाद : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि जनसेवा और विकास कार्य जारी रहेंगे, ट्वीट का अंत “आबाद रहो जिंदाबाद रहो” के साथ किया

चंडीगढ़  :  लोकसभा चुनाव 2024 में दिन रात एक करने के बाजवूद पंजाब की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों हासिल कर सकी। इस चुनाव परिणाम के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...
Translate »
error: Content is protected !!