एमआर इंटरनेशनल स्कूल दुआरा फ़ीसों व ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौतरी के खिलाफ अभिभावकों ने फिर किया विरोध प्रदर्शन : स्कूल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौतरी वापिस ली, फ़ीसों में कई बढ़ौतरी को बताया नियमों मुताबिक

by
गढ़शंकर 21 मई ;  गढ़शंकर चंडीगढ़ मार्ग पर  स्थित एमआर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने फीस व ट्रांसपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।  दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ट्रांसपोर्ट शुल्क में की बढ़ोतरी वापिस लेने को तो मान गया। लेकिन बिभिन्न कक्षाओं की फीसों में कई बढ़ौतरी को वापिस लेने की मांग को टाल दिया ।
बता दे कि इससे पहले भी अभिभावकों ने स्कूल प्रबधंन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन फीस और ट्रांसपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर कोई बातचीत नहीं हो पाई थी।
 विद्यार्थियों के  विभिन्न गांवों से आए अभिभावक कल फिर से स्कूल के मुख्य हॉल में जाकर बैठ गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख स्कूल प्रबधंन ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सुखविंदर सिंह लाडी गांव अलाचौर, पलविंदर सिंह राणा रौड़ी गांव चूहड़पुर  मनप्रीत सिंह खालसा डोगरपुर, बलजिंदर सिंह, नरेश कुमार गढ़शंकर, निशान सिंह भंवरा, लाडी समुंद्र बलजिंदर सिंह, मक्खन सिंह, कुलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतपाल सिंह गांव सिकंदरपुर, रणजोध सिंह धमाई, जोतदीप सिंह गांव थाना, जसकरण सिंह फतेहपुर कलां आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से स्कूल प्रबंधन के साथ इस संबंध में चर्चा चल रही है। लेकिन स्कूल प्रबधंन ने अभी तक उनकी फीसों में और ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौत्तरी को वापिस लेने क मांग नहीं मानी है।
     इस अवसर पर पहुंचे  एएसआई सतनाम सिंह चौकी इंचार्ज समुंद्रा की मध्यस्तता के चकते अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में बातचीत हुई।  जिसमें स्कूल प्रबंधकों ने बिभिन्न कक्षाओं की फीस में बढ़ोतरी को सरकारी नियमों व माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़  के निर्देशानुसार की गई है। लेकिन अभिभावकों के विरोध को देखते हुए प्रबंधकों ने ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई  बढ़ोतरी वापस लेने की बात मान ली। इस अवसर पर अभिभावकों ने बताया कि बच्चों के होमवर्क से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रिंट एकत्रित करने के लिए उन्हें विभिन्न शहरों में जाना पड़ता है, जिस परस्कूल प्रिंसिपल मानसी त्यागी ने कहा कि इसकी व्यवस्था भी अब स्कूल द्वारा ही की जाएगी।
आज स्कूल की प्रिंसिपल मानसी त्यागी ने एक सर्कुलर जारी कर ट्रांसपोर्ट शुल्क में की गई बढ़ौत्तरी को वापिस लेने की बात को अंतिम रूप दे दिया है।
   हालांकि कल विद्यार्थियों के अभिभावकों दोनों पक्षों  में हुई बातचीत के बाद चले गए। लेकिन फीसों में कई बढ़ौतरी को वापिस ना लेने के कारण परेशान दिख रहे थे।
महंगाई की मार झेल रहे अभिभावकों को बेतहाशा फीसों को देने में आ रही परेशानी :  पलविंदर सिंह राणा रौड़ी गांव चूहड़पुर व सुखविंदर सिंह लाडी गांव अलाचौर ने कहा स्कूल प्रबधंन को बिभिन्न कक्षायों की फ़ीसों की बढ़ौतरी को वापिस लेना चाहिए। क्योंकि महँगाई में कई पहले ही मार झेल रहे  बच्चों के अभिभावकों को फ़ीसें देने में भारी परेशानी का साहमना करना पड़ता है। सरकार से हम मांग करते है कि निजी स्कुलों की फ़ीसें तय की जाए और निजी स्कूलों दुआरा वसूली जाने वाली फ़ीसों की निगरानी भी की जाए।
 प्रिंसिंपल मानसी त्यागी ने संपर्क करने पर  कहा कि ट्रांसपोर्ट शुल्क को लेकर अभिभावकों के साथ सहमति बन गई है। जिसके तहत बढ़ाया हुआ 100 रुपए प्रति माह शुल्क को वापिस ले लिया है।  स्कूल की फ़ीसों में बढ़ौतरी नियमों के तहत की गई है। स्कूल में किसी भी बच्चे के स्कूल की किसी भी कक्षा में दाखिले दौरान फीस के बारे में व अन्य शुल्कों के बारे में लिखती पहले ही जानकारी दी जाती है। इसलिए किसी को भी आपने बच्चें का दाखिला करवाते समय सभी तरह की फ़ीसों का पता होता है। सरकार दुवारा किसी भी कक्षा की फीस कितनी लेनी है । कोई नियम नही है। यह स्कूल तय करता है कि उसने क्या क्या सुविधाऐं देनी है और कितनी उनकी फीस तय करनी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ ने अधूरी पेंशन अधिसूचना की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

गढ़शंकर, 19 नवंबर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कर्मचारियों के साथ किए गए विश्वासघात के खिलाफ गांधी पार्क गढ़शंकर में अधूरे पेंशन नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.बी.एम.बी. की समस्याओं सम्बन्धी खन्ना ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा : कहा, बी.बी.एम.बी. की कार्यप्रणाली में पंजाब सरकार की अनियमितताएं आ रही आड़े, सफ़ेद हाथी बना अस्पताल

होशियारपुर 24 दिसंबर । भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा की समस्याओं से...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
article-image
पंजाब

Dr. Ishank Kumar MLA Chabbewal,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.26 :Chabbewal–Jian Mandi road, being built at a cost of ₹1 crore. The project is aimed at strengthening road infrastructure and ensuring better connectivity to the the farmers and residents of the area....
Translate »
error: Content is protected !!