ऑपरेशन सिंदूर देश की आत्मरक्षा की नई नीति का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

by
जंजैहली में निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने किया सेना को नमन
एएम नाथ। मंडी : भारतीय सेनाओं की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत को लेकर बुधवार को सराज के जंजैहली में “तिरंगा यात्रा” निकाली गई जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। तिरंगा यात्रा के बाद स्कूल चौक में सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर कहा कि भारतीय सेना के साथ आज पूरा देश खड़ा है। जिस बहादुरी के साथ सेना ने पाकिस्तान की सेना को ऑपरेशन सिंदूर में धूल चटाई है उसका देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर देश की आत्म रक्षा नीति का नया अध्याय है। जो भारत पर किसी प्रकार के हुए हर हमले को युद्ध का कार्य मानकर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा झूठ बोलता रहा है और अब भी झूठ बोलकर अपने देश के नागरिकों को गुमराह कर रहा है। हमारी सेना ने सीमा पार आतंक के 9 ठिकानों को तबाह कर 100 से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है। यही नहीं जब पाकिस्तान की सेना ने बौखलाकर पलटवार करना चाहा तो उनके भी 40 सैनिक हमारी सेना के हाथों मारे गए। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना की इस बहादुरी को सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर की सफल गाथा लिखने वाले इन वीर जवानों को हम नमन करते हैं। अब देश की जनता भी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर सेना और जवानों का मनोबल बढ़ा रही है जो बहुत खुशी की बात है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

उत्तम तकनीक द्वारा उत्पादकता बढ़ाने बारे बागवानों को किया जाए जागरुक : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

14वीं विधानसभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित :विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय सदन में आयोजित 14वीं विधानसभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों के उदबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में मस्जिद को लेकर विवाद : हिंदू संगठनों ने अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन का आह्वान

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार को हिंदू संगठनों ने अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया. इससे पहले ही प्रशासन ने शहर में सुबह 10...
Translate »
error: Content is protected !!