हिमाचल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा ? प्रतिभा सिंह बोलीं …. कद्दावर नेता को ही कांग्रेस की कमान मिलनी चाहिए

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 6 महीने से नहीं हुआ है, जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते लगभग 6 महीने से नहीं हो पाया है।

इस बीच मौजूदा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। यानी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज है। सियासी गलियारों में इन चर्चाओं के बीच बेटे विक्रमादित्य सिंह का समर्थन करते हुए । प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए।  यह निर्णय आलाकमान के अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन हिमाचल के कद्दावर नेता को ही कांग्रेस की कमान मिलनी चाहिए, ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष महज औपचारिक नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे मजबूत और प्रभावी होना चाहिए। पार्टी को वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवाद और गुटबाजी को कभी भी हावी नहीं होने दिया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग आज भी प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद करते हैं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है. पार्टी आलाकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा। ताजा हालातों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि हिमाचल की सियासी फिजाओं में गुटबाजी की बू आने लगी है. हिमाचल में वीरभद्र कांग्रेस से अब सुक्खू कांग्रेस बनाने का सियासी खेल शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री अपने गुट से अपने सिपहसलार को संगठन की बागडोर देना चाहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हुई है. इसका क्या अंजाम होगा ये देखना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ की महिला के कान की बाली छीन युवक फरार : केस दर्ज

हरोली: हरोली उपमंडल के मकोडगढ़ में कान से सोने की बाली छीन का मामला बीते शनिवार को सामने आया है। यहां बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने स्कूटी पर सवार महिला के कान से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैरिकेड्स हटा दिया जाए नहीं तो……खाप पंचयात के बाद सरकार को अल्टीमेटम , पंजाब के किसानों का साथ देंगी खाप पंचायतें

 जींद :  हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को 18 फरवरी यानी रविवार शाम तक का समय दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों को पहले दो स्थान हासिल

लखनऊ में आयोजित हो रही 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान 14 फरवरी, 2024 को ऑफिस ऑटोमेशन (इवेंट-2) में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 6वीं आईआरबीएन के आरक्षी विजय कुमार, नंबर 731 ने...
Translate »
error: Content is protected !!