मैहिंदवानी में जंगल में बकरियों के तवेले में से सात बकरियों को बाघ ने मार डाला और एक को उठा कर ले गया : विभाग ने कहा बाघ नहीं तेंदुयां ने मारा होगा , इन जंगलों में बाघ नहीं तेदुएं है

by

गढ़शंकर । गांव मैहिंदवानी में जंगल में बने घर के साथ लगते पशुओं में तवेले में से सात बकरियों को बाघ ने मार डाला और उन्में से एक को उठा कर ले गया। जिसके बाद गांव में बाघ का खौफ लोगों में पाया जा रहा है। लोगों में डर है कि किसी व्यक्ति को भी बाघ अपना शिकार ना बना लें। हालांकि विभाग द्वारा बाघ होने से साफ़ इंकार करते हुए कहा यह तेंदुयां हो सकता है। वाइल्ड लाइफ अफसर का कहना है कि देर शाम को मौका देखेंगे तो वाइल्ड लाइफ गार्ड का कहना है की मौके पर पैरों के निशान देख कर पता चल जाता के तेदुएं के है या नहीं।  अब तो देर हो चुकी।
गांव मैहिंदवानी में अवतार सिंह राणा का जंगल में घर है और साथ ही बकरियों को रखने के लिए तवेला बनाया हुआ। अवतार सिंह राणा की पत्नी सोनिया ने बताया कि उन्होनों ने आठ बकरियां रखी थी। कल रात बाघ बाघ ने सात बकरियों को मार डाला और उन्में से एक बकरी को उठा कर ले गया। एक बकरी जीवित बच गई। जब मैं चाय बनाने लगी तो मेरे पति ने कहा कि मैं बकरियां का दूध निकाल कर हूँ। जब बकरियों के तबेले में गया तो पता चला कि बाघ सात बकरियों को मार कर उन्में से एक बकरी को उठा कर ले गया।
गांव वासियों का कहना है कि बाघ जब भी किसी का शिकार करता है तो उसकी गर्दन को पकड़ कर गर्दन की नस से तब तक खून चूसता जब तक मर न जाए  है। गांव वासी राकेश कालिया का कहना है कि बाघ द्वारा बकरियों को मरने की घटना से पुरे गांव में दहशत है। बाघ किसी व्यक्ति को भी शिकार बना सकता है। इसलिए विभाग को तुरंत कारवाई करनी चाहिए।
वाइल्ड लाइफ गार्ड रमनप्रीत कौर : कंडी व बीत के जंगलों में बाघ नहीं है। इन जंगलों में तेंदुऐं है। बाघ और तेंदुयां दोनों कैट प्रजाति में आता है। और दोनों का किसी को भी मारने का एक ही तरीका है। गर्दन से नस से पकड़ कर मारते है। और जितनी भूख होती है उतना ही साथ लेकर जाते है। अगर हमें समय पर सूचना दी जाती तो मौके पर जाकर हम पैरों के निशान देख कर पहचान कर लेते कि तेंदुयां है या नहीं। तेंदुयां ने बकरियों को मारा होता तो हम उनका पोस्टमार्टम करवाते और सबंधित व्यक्ति को मुआवजा मिल जाता। अब तो देर हो गई ना तो अब पैरों के निशान मिलेंगे और अगर बकरियां चुकवा दी हुई तो पोस्टमार्टम ना होने  के कारण मुआवजा नहीं मिलेगा।

वाइल्ड लाइफ अफसर राजपाल सिंह : मुझे सूचना मिल गई है। अभी मीटिंग में हूँ आज शाम या कल सुवह मौके पर जाकर पता लगाएंगे। बाघ ने अगर बकरियों को मारा है तो मुआवजे के लिए लिख कर भेज देगे।
फोटो : मृत पड़ी बकरियां और बकरियों की गर्दन पर बने निशान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

1 की मौत, 1 लापता, 2 गंभीर घायल : चम्बा में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की कार रावी नदी में गिरी

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टरों की कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसा चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर परेल धार के पास रात करीब...
article-image
पंजाब

Seven-day NSS camp organized at

Volunteers transformed the school during the camp Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.8 Under the directions of Assistant Director of Youth Services Department Punjab, Preet Kohli, a 7-day National Service Scheme camp was organized by the National Service...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे भी मारने की हुई कोशिश- जब श्री आनंदपुर साहिब का था सांसद : 3 कार्यक्रम रद्द करने पड़े, RDX लेकर घूमता है आरोपी – पूर्व CM की आई याद : रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़।  पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के गेट पर हुए हमले के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू हो सकते हैं पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

जल्द ही पंजाब भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पंजाब भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!