दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

by

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज करके उन्हें पुणे, सोलापुर और सांगली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके साथ ही मामले को आगे बढ़ाते हुए उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 18 मई को हुई। उस दिन छात्रा और आरोपी रात में करीब 10 बजे फिल्म देखने के लिए गए। उसके बाद वह तीनों उसे एक फ्लैट पर लेकर गए। अधिकारी के मुताबिक फ्लैट पर पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों ने छात्रा को नशीला पेय पिलाया। फिर बेहोशी की हालत में ही तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। होश में आने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि अंजाम भुगतना होगा।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली है। घटना के बाद वह वापस अपने रूम पर आ गई। वहां आकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने आकर विश्रामबाग पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपियों के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि तीनों की ही उम्र 20 से 22 के बीच की है। इसमें से दो एमबीबीएस के ही छात्र हैं और छात्रा के ही साथ पढ़ते हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: 25 जुलाई: डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। इस मैडिकल कैंप में मैडिकल माहिर डा. निर्मल कुमार तथा रोग विशेषज्ञ डा....
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

उपायुक्त सोलन ने उपस्थित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ सोलन:   केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-3 डूमेहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर,...
article-image
पंजाब

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामा : बाजवा और भगवंत मान दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी, बाजपा ने कहा कि भगवंत मान एक बार लोकसभा का चुनाव लड़कर देख लें, अपनी लोकप्रियता का अंदाजा लग जाएगा

चंडीगढ़ :   पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। सीएम भगवंत मान ने स्पीकर कुलदीप सिंह संधवा को ताला और चाबी गिफ्त देते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन अधिसूचित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 03 मार्च: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9(5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!