जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

by
उपायुक्त सोलन ने उपस्थित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ
सोलन:   केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड नम्बर-3 डूमेहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर, वार्ड नम्बर-6 सलोगड़ा से निर्वाचित मनोज वर्मा, वार्ड नम्बर-7 सपरून से निर्वाचित राजेन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर-9 कसौली गढ़खल से निर्वाचित रीना देवी, वार्ड नम्बर-14 दभोटा से निर्वाचित सुमन देवी तथा वार्ड नम्बर-17 कुण्डलू(जुखाड़ी) से निर्वाचित मुख्तयार कौर को शपथ दिलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने तदोपरांत वार्ड नम्बर-13 मंझौली से निर्वाचित सर्बजीत कौर को भी शपथ दिलाई।
केसी चमन ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों में जिला परिषद सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। जिला परिषद के सदस्य सामुदायिक एवं सामूहिक विकास में आमजन की आवश्यकता के अनुरूप कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सदस्य अपने-अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं और लोगों को अपने जिला परिषद सदस्यांे से अनेक अपेक्षाएं रहती हैं। इन अपेक्षाओं को विधि सम्मत रूप से पूर्ण करना जिला परिषद सदस्यों का कर्तव्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रक्रिया में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि जिला परिषद सदस्य विभिन्न कल्याणकारी नीतियों के कार्यान्वयन में आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि वे विकास के लाभ को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं।
केसी चमन ने विकास प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यांे को बधाई दी।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई कि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में प्रतिभागी बनें।
इस अवसर पर सूचित किया गया कि जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक प्रथम फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय सोलन के जिला परिषद हाॅल में आयोजित की जाएगी। यदि इस बैठक में निर्धारित समय से 02 घण्टे की अवधि में कुल जिला परिषद सदस्यों का दो तिहाई बहुमत उपस्थित नहीं होता है तो इस बैठक को स्थगित कर दिया जाएगा।
यह भी सूचित किया गया कि इस सम्बन्ध में आयोजित होने वाली अगली बैठक में कुल जिला परिषद सदस्यों का साधारण बहुमत ही चाहिए होगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि वे नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य जिन्होंने आज शपथ ग्रहण नहीं की है, प्रथम फरवरी, 2021 से पूर्व उपायुक्त सोलन के कार्यालय में शपथ ले सकते हैं। जिला परिषद सदस्य प्रथम फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाली बैठक में भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल, जिला अंकेक्षण अधिकारी सुभाष अत्री सहित पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल द्वारा “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सीईओ संतोष शुक्ला का क्योरटेक प्रांगण में सम्मान

क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला का समाज सेवा के प्रति समर्पण सराहनीय: शुक्ल बीबीएन, 17 फरवरी (तारा)  : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, यू के, लंदन के सीईओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसोट में विशाल शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत का शुभारंभ

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : नालागढ़ उपमंडल के ग्राम बसोट में स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दरबार में 5 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है कथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें: डॉ. कत्याल

रोहित जसवाल।  ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल दुकानें खोली जाएंगी ताकि खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के साथ-साथ तथा गर्मियों में राशनकार्डधारकों को भी राशन लेने में कोई परेशानी...
Translate »
error: Content is protected !!