रंगरेलियां मनाते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए बीजेपी नेता : सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई अश्लीलता

by
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले  बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़  का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
मंदसौर जिले  के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 8 लेन पर एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मनोहर लाल धाकड़  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपनी कार रोकते हैं। पहले उस कार से एक महिला बिना कपड़ों के निकलती है। बाद में धाकड़ भी अर्धनग्न हालत में निकलते हैं। वे दोनों बीच सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 8 लेन पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।
धाकड़ का फोन बंद
वीडियो 13 मई 2025 का बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने धाकड़ का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका मोबाइल बंद था। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि ऐसे कार्य करने वालों की पार्टी को जरूरत नहीं है। धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। वे ऑनलाइन सदस्य हो सकते हैं।
धाकड़ की पत्नी हैं जिला पंचायत सदस्य
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि मैंने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो को लेकर कोई प्रमाणिकता नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहा है। अगर किसी कार्यकर्ता के द्वारा ऐसा कार्य किया जा रहा है जो पार्टी के हित में नहीं है, जिससे पार्टी की बदनामी होती है, उसके खिलाफ पार्टी गंभीरता से लेगी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर एक्शन जरूर लेगा। उनको अवगत कराया जाएगा। वीडियो में जिस सफेद रंग की कार से धाकड़ निकले हैं उसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी-14-सीसी-4782 है, जो मनोहर लाल धाकड़ के नाम दर्ज है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत सदस्य हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

द मैक्स अकादमी में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन : इस वर्ष पंजाबी भाषा से परिचित कराया

बीबीएन, 30 मई (तारा) :  बद्दी के धर्मपुर स्थित द मैक्स अकादमी स्कूल में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष पंजाबी भाषा को विशेष रूप से चुना गया।...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम मान की बहन के गढ़शंकर दौरे से गढ़शंकर में बड़े फेरबदल की चर्चाए गर्म : सीएम की बहन नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष व एक अन्य नेता सहित एनआरआई के घर पहुंची

सीएम की बहन के साथ ना तो कोई आप नेता ना कोई वलंटियर था ना ही बाद में आप के किसी नेता या वलंटियर के घर गई गढ़शंकर । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में लापता हुई भारत की महिला ने वहीं शादी कर ली : इस्लाम भी अपना लिया

पाकिस्तान : पंजाब की एक सिख तीर्थयात्री सरबजीत कौर पाकिस्तान की अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। अब यह सामने आया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर वहीं शादी कर ली...
article-image
पंजाब

नूरपुर जट्टा (होशियारपुर ) में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

होशियारपुर, 18 अप्रैल:  होशियारपुर में पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तार प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े...
Translate »
error: Content is protected !!