सरकारी कार्यालयों के वास्तु दोष सभी जनता को भोगना पड़ता हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब भी बात वास्तु की आती है तो हमें सिर्फ़ हमारे भवन की वास्तु तक सीमित नहीं रहना होगा। हम जिस शहर, राज्य में रह रहे हैं उस शहर ओर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों चाहे शिक्षा , चिकित्सा, राजस्व, शासकीय, वित्त, विधि, कानून, परिवहन, आपदा विभाग की वास्तु के प्रभाव भी हम आम जनता को झेलने पड़ते हैं ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। जो कार्यालय जिस शासकीय तंत्र से जुड़े हैं उससे संबंधित गुण धर्म के प्रभाव जन सामान्य को झेलने पड़ते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी शहर, राज्य के पुलिस मुख्यालय में वास्तु दोष है तो जनता को आपराधिक मामले ज्यादा प्रभावित करेंगे। अगर शासकीय कार्यालय में ईशान कोण में गंभीर वास्तुदोष है तो वहां से कोई ऐसा ऑर्डर निकल सकता है जो जन हित में होते हुए भी जन हितार्थ नहीं लगेगा और जनता ऐसे ऑर्डर का विरोध भी कर सकती हैं जैसे हड़ताल करना, उस ऑर्डर के विरुद्ध निराधार बातें बनाना आदि आदि। किसी कार्यालय में ईशान कोण,आग्नेय कोण ओर नेरीतय कोण दूषित है तो सरकारी ऑर्डर को अकारण विलंब होने लग जाता हैं। अतः हमें हमारे भवन की वास्तु के साथ साथ बाहरी वास्तु को भी ध्यान में रखना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की...
article-image
पंजाब

दुबई में टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए इंटरव्यू 26 सितंबर को नवांशहर में

दसवीं पास, 22 से 42 वर्ष आयु और भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी; कंपनी की एचआर टीम मौके पर देगी ऑफर लेटर नवांशहर: दुबई में टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए तीसरा इंटरव्यू 26 सितंबर,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में तंबाकू सेवन और बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती : कोटपा एक्ट के तहत काटे चालान

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और स्वास्थ्य चेतावनी के बिना तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई  गढ़शंकर, 17 अक्टूबर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों और सिविल अस्पताल गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

वाहन चलाने वाले नाबालिग के इलावा माता-पिता पर होगी कार्रवाई : हरपाल चीमा

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की...
Translate »
error: Content is protected !!