15 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, 7 गिरफ्तार

by
मोहाली । साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में मोहाली साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में छापा मारकर नाइजीरिया और घाना के 7 नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 06 दिनांक 18/01/2025 के तहत साइबर क्राइम थाना, एसएएस नगर में BNS की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत की गई।
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से झांसा
गिरफ्तार विदेशी आरोपी एक किराए के मकान में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। ये लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय नागरिकों से दोस्ती करते और फिर महंगे विदेशी गिफ्ट भेजने का लालच देकर कस्टम शुल्क और टैक्स के नाम पर पैसे ऐंठते थे।
कई मामलों में इन्होंने विवाहित महिलाओं और पुरुषों को निजी चैट के जरिए फंसा कर ब्लैकमेल भी किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस गैंग ने देशभर में 350 से अधिक लोगों से 15 करोड़ की ठगी की है।
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी हरमंदीप हंस के निर्देशन में डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही के नेतृत्व में टीम ने हाई-टेक उपकरणों और रणनीति के सहारे इस गुट को पकड़ा। छापेमारी में निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई।
79 स्मार्टफोन
2 लैपटॉप, 2 मैकबुक
99 भारतीय और विदेशी सिम कार्ड
31 फर्जी बैंक खाते
जब्त सामान की अनुमानित कीमत: 2.3 करोड़
पुलिस की अपील
अनजान विदेशी प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
महंगे गिफ्ट के लालच में आकर किसी को पैसा न भेजें।
किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में सूचना दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत

मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा हलके के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत आज गांव बरसालपुर टपरियां और खिजराबाद में कुल 8...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश की अगुवाई में किया विरोध प्रदर्शन

सोमप्रकाश बोले : लैंड पूलिंग एक्‍ट से खत्म हो जाएगी किसानी सैंकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने किया आप पार्टी का विरोध,जमकर हुई नारेबाजी रेस्ट हाउस से लेकर एसडीएम कार्यालय तक निकाला रोष मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को फिर टिकट

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। हमीरपुर से अनुराग...
article-image
पंजाब

61st Mega Blood Donation Camp

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.29 : 61st mega voluntary blood donation camp on April 14 (Tuesday) at Gurdwara Shaheed Baba Matti Sahib Ji at village Daroli Kalan organized by the Gurdwara Management Committee with support from...
Translate »
error: Content is protected !!