15 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, 7 गिरफ्तार

by
मोहाली । साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में मोहाली साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में छापा मारकर नाइजीरिया और घाना के 7 नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 06 दिनांक 18/01/2025 के तहत साइबर क्राइम थाना, एसएएस नगर में BNS की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत की गई।
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से झांसा
गिरफ्तार विदेशी आरोपी एक किराए के मकान में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। ये लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय नागरिकों से दोस्ती करते और फिर महंगे विदेशी गिफ्ट भेजने का लालच देकर कस्टम शुल्क और टैक्स के नाम पर पैसे ऐंठते थे।
कई मामलों में इन्होंने विवाहित महिलाओं और पुरुषों को निजी चैट के जरिए फंसा कर ब्लैकमेल भी किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस गैंग ने देशभर में 350 से अधिक लोगों से 15 करोड़ की ठगी की है।
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी हरमंदीप हंस के निर्देशन में डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही के नेतृत्व में टीम ने हाई-टेक उपकरणों और रणनीति के सहारे इस गुट को पकड़ा। छापेमारी में निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई।
79 स्मार्टफोन
2 लैपटॉप, 2 मैकबुक
99 भारतीय और विदेशी सिम कार्ड
31 फर्जी बैंक खाते
जब्त सामान की अनुमानित कीमत: 2.3 करोड़
पुलिस की अपील
अनजान विदेशी प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
महंगे गिफ्ट के लालच में आकर किसी को पैसा न भेजें।
किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में सूचना दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भुल्लेवाल राठां गढ़शंकर हलके से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी घोषित

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा अगले वर्ष प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिसमें शिरोमणि अकाली...
article-image
पंजाब

ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का केस करेंगे कहा सुखबीर सिंह बादल ने

अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री...
article-image
पंजाब

63rd Principal Harbhajan Singh All

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : The 63rd Principal Harbhajan Singh All India Football Tournament, being organized under the leadership of Kulwant Singh Sangha, President of Principal Harbhajan Singh Sporting Club, commenced today with great enthusiasm and...
Translate »
error: Content is protected !!