पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

by

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा के लोगों के वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिससे वाहन में सवार 5 लोगों में एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए।

दुघर्टना का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
जहां सभी घायलों प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को मद्देनजर रखते हुए सभी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।
जबकि हरियाणा के लोगों के वाहन को टक्कर मारने वाला वाहन मौके पर नहीं था। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

CM मान और पूर्व CM चरणजीत चन्नी में जुबानी जंग चर्म पर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जसइंदर सिंह को नौकरी देने के नाम पर चन्नी के भतीजे ने 2 करोड़ मांगे, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश

चंडीगढ़ : पंजाब में आईपीएल क्रिकेटर को नौकरी के नाम पर 2 करोड़ की रिश्वत के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी में जबरदस्ती जुबानी जंग छिड़ गई है। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी साहिब मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

पट्टा मेहलोग, 1 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र व आस पास के कई राज्यों की धार्मिक आस्था का प्रतीक श्री जोहड़ जी साहिब मेला आज से शुरू हो गया। बता दें कि मान्यता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का शुभारम्भ : किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने का DC अपूर्व देवगन ने किया आह्वान

चंबा 15 सितंबर : उपयुक्त अपूर्व देवगन ने आज कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पालिसी मेरे हाथ” के...
article-image
पंजाब

125 किलो चूरा पोस्त सहित 3 ग्रिफतार: आरोपियों की दो कारों को पुलिस ने कबजे में लिया. 15-61-85 एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने तीन लोगो को 125 किला चूरा पोस्त सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया और उनकी दो गाडिय़ों को भी पुलिस ने कबजे में ले लिया। एसएचओ जसवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!