पेट में घोंपा चाकू – नशा करने से रोका तो मौसा की जान का प्यास बना शख्स : दोनो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

by
 मैहतपुर : ऊना जिला के मैहतपुर नगर में नशा करने से रोकने पर दो सगे भाइयों ने अपने मौसा पर हमला कर दिया। एक भाई ने इतना तैश में आ गया कि उसने मौसा के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे शख्स लहुलूहान हो गया और उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं, आरोपित भाई घटना के बाद मौका से फरार हो गए। आरोपित ने सोमवार को फोन करके मौसा को जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल व्यक्ति की पहचान सरनजीत सिंह निवासी चौता कलां, तहसील चमकौर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।
सरनजीत सिंह नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में सफाई ठेकेदार के पास कार्यरत है और वह अपने परिवार के साथ नगर परिषद के वार्ड़-6 में बलदेव सिंह के किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने घायल के बेटे जगप्रीत सिंह उर्फ विशाल की शिकायत पर दोनो सगे भाइयों लवली व अभि के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
              जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में जगप्रीत सिंह उर्फ विशाल ने बताया कि बसदेहड़ा में उनके नोनिहाल में रविवार को भंडारा था और उनके सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। भंडारे के बाद वह अपने किराए के मकान में आ गए। इस दौरान रविवार रात 11 बजे के करीब उसकी बड़ी मौसी का लड़का अभी नशा करके उनके किराए के घर आया तथा नशा करने लगा।
जहां पर इसके पिता ने अभि को नशा करने से रोका तो वह मेरे पिता को कहने लगा कि मैं यहीं पर सोउंगा। जिस पर मेरे पिता ने कहा कि आपने नशा किया है। इसलिए आप अपने घर चले जाओ। इसके बाद अभि मेरे पिता को सीढ़ियों की तरफ नीचे ले गया और वहां पर पहले से ही खड़े उसके छोटे भाई लवली ने चाकू निकालकर चाकू का वार मेरे पिता सरनजीत सिंह के पेट पर कर दिया।
भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद दोनो भाई मौका से फरार हो गए। वहीं लवली ने फोन करके उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है। मैहतपुर पुलिस ने जगप्रीत सिंह उर्फ विशाल की शिकायत पर दोनो सगे भाइयों लवली व अभि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला के एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपितो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता का ध्यान रखें, सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाएं : डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 26 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और फील्ड में अधिक से अधिक सैंपलिंग एवं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता पर काबिज राजनेता महिलाओं को नहीं आने दे रहे आगे: इस बार भी सिर्फ 24 महिला उम्मीदवार उतारे मैदान में

कम वोटों के डर व महिलाओं के घरों से बाहर निकलने की झिझक महिलाओं के चुनावों में लक न आजमाने के मुख्य कारण शिमला। राजनैतिक पार्टियों जीते या पुराने राजनेता चुनावों को महिलाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पट्टा मेहलोग, 15 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के तहत आज निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को 370 सीट और एनडीए को 400 पार सीट देगी जनता : देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करा कर ही रहेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महंगाई से लेकर नए-नए स्टार्टअप तक जिक्र किया।...
Translate »
error: Content is protected !!