पुलिस को चकमा देकर राजपुरा जेल से कैदी फरार -पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान, कूड़ा फैंकने के दौरान हुआ है फरार : एसडीएम

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला एवं मुक्त कारागार चम्बा से एक कैदी मंगलवार दोपहर 3 बजे सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाहियों ने काफी समय तक कैदी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वह मौके से रफूचक्कर हो चुका था। इस बारे में जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को कैदी के फरार होने की जानकारी दी गई। वहीं देर रात तक जेल में तैनात कर्मियों की टीम कैदी को ढूंढती रही।
बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सिपाही कैदी को लेकर कूड़ा फैंकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आईपीसी 376 के मामले में सजायाफ्ता कैदी मौका देखकर फरार हो गया। हालांकि मौके पर सिपाहियों ने कैदी को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते कैदी उनकी आंखों से ओझल हो गया।
इस दौरान सिपाहियों ने जिस दिशा में कैदी भागा उस दिशा में क्षेत्र के लोगों को भी आगाह किया। वहीं सभी थाना चौकियों को सूचित कर दिया गया है।
आमतौर पर रोजाना की तरह कैदी की ड्यूटी स्टाफ के साथ जेल में एकत्रित कूड़ा फैंकने के लिए लगाई थी। स्टाफ को इस बात का जरा भी आभास नहीं था कि कैदी किसी योजनाबद्ध तरीके से जेल से भागने की तैयारी कर रहा था।
कैदी के भागने की सूचना की जानकारी सार्वजनिक न हो, इसके लिए जेल में तैनात स्टाफ ने काफी प्रयास किए। शाम साढ़े 7 बजे तक कैदी के भागने की जानकारी न देने की बात जेल स्टाफ के द्वारा कही गई।
एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने बताया कि वह अभी ट्रेनिंग के लिए दिल्ली में है। इस बात की जानकारी जेल से मिली है कि कूड़ा फैंकने जा रहे कैदी मौका देखकर फरार हो गया है। कैदी को खोजने के लिए पुलिस दल रवाना हो गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के अंतर्गत आज दंगल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नगर परिषद घुमारवीं से मेला ग्राउंड तक निकाली भव्य दंगल शोभायात्रा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 08 अप्रैल: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज दंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल

परिजनों से मिलकर कहा, मामले की सीबीआई से होनी चाहिए जांच, राज्यपाल और केंद्र सरकार से उठाएंगे मामला एएम नाथ। शिमला : हिमाचल पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भाखड़ा डैम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य का बड़ा दावा: शिमला ग्रामीण में सड़कों पर ₹352 करोड़ से अधिक के काम – शिमला ग्रामीण को विकास में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित एएम नाथ : शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!