बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी 3 ड्रोन व 540 ग्राम हेरोइन की बरामद

by

चंडीगढ़, 17 नवंबर :  सीमा पार से होने वाली ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन की खेप बरामद की है।  बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार सुबह बताया कि बीएसएफ इंटेलिजेंस की सूचना पर अमृतसर बॉर्डर एरिया में सर्च करते हुए दो डीजेआई मविक 3 क्लासिक ड्रोन तथा एक चीन में निर्मित डीजेआई एयर 3एस ड्रोन बरामद किया है।

बीएसएफ ने एक ड्रोन के साथ बंधे पीले रंग के पैकेट की तलाशी ली तो उसमें 540 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए सभी ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार नशे व हथियार तस्करी के लिए किया जाता है।

आश्चर्यजनक बात ये है कि सीमावर्ती क्षेत्र से बीएसएफ द्वारा अक्सर पाक निर्मित ड्रोन पकड़े जाते हैं, लेकिन इस बार एक चीन निर्मित ड्रोन मिलने से जांच का एंगल अलग हो गया है। इससे पहले चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश व अन्य क्षेत्रों से घुसपैठ की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है लेकिन पंजाब से चीन निर्मित ड्रोन मिलने से कई तरह की आशंकाएं खड़ी हो रही हैं। इस मामले में बीएसएफ अधिकारी आधिकारिक स्तर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्र रक्षित 10 मीटर एयर राइफ्ल में रहे अव्वल

धर्मशाला,23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र रक्षित भड़वाल ने पुरूष वर्ग में 10 मीटर एयर राइफ्ल इवेंट में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शिमला...
article-image
पंजाब

ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास...
article-image
पंजाब

भाजपा के पंजाब सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव से पहले 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का किया एलान

लोकसभा चुनाव से  पहले  भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी के 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। इसके तहत केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा से चोरी हुई करोला कार के मामले पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

कपूरथला   : हाल ही में फगवाड़ा से चोरी हुई करोला कार के मामले को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली है। जिला पुलिस ने भी नशे के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!