भगवंत मान सरकार का पक्का इरादा : काम कम और शोर ज्यादा : खन्ना

by

विकास के क्षेत्र में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा में विकास को हुआ गतिमान
होशियारपुर 29 मई () : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के लोगों से झूठे वादे किये थे जिनको आज पूरा करने में भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के राज में पंजाब विकास के पटल पर काफी पिछड़ चुका है। खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी बड़ी बड़ी बातों से पंजाबवासियों को गुमराह करने में माहिर है। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार के कार्यकाल के 3 साल से ऊपर का समय बीत चुका है। इन 3 सालों में पंजाब सरकार ने प्रदेश को 30 वर्ष पीछे पछाड़ दिया है। खन्ना ने कहा कि दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में रिकार्डतोड़ विकास हो रहा है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान सरकार की ढीली कार्यप्रणाली के चलते यह कहना गलत नहीं होगा कि भगवंत मान सरकार का पक्का इरादा, काम कम और शोर ज्यादा। खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेताते हुए कहा कि बड़े मुद्दों पर विचार करना भले ही पंजाब सरकार के वश में नहीं परन्तु भीषण गर्मी के इस मौसम में प्रदेश में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पंजाब सरकार को जरूर कुछ करना चाहिए क्योंकि प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हो रहे हैं। इस मौके पर खन्ना के समक्ष लोगों ने पीने के पानी, ट्रैफिक समस्या, पंजाब में सड़कों की दुर्दशा सम्बन्धी समस्याएं रखीं। लोगों ने आगामी बरसात के मौसम में पानी की निकासी सम्बन्धी पेश आने वाली संभावित समस्याओं से भी खन्ना को अवगत करवाया। खन्ना ने इन समस्याओं को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के दखल से हल करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

41 संस्थाओं के 1800 से अधिक वालंटियरों ने लगाए 11 हजार से अधिक पौधे लगाए : युवक सेवाएं विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया पौधारोपण अभियान

एन.एस.एस वालंटियरों ने स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ाए कदम होशियारपुर, 05 जून: मुख्य मंत्री भगवंत मान के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्टी कमिश्नर कोमल...
पंजाब

बदमाशों का हमला: खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की

समराला : कार वर्कशॉप में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की। वर्कशॉप के मालिक सन्नी पवार ने बताया कि...
पंजाब

सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर विभिन्न संगठनों दुारा बंगा चौक में कुषि कानूनों के खिलाफ रैली की और रोष धरना लगाया

गढ़शंकर। सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर गढ़शंकर के बंगा चौक मेें विभिन्न संगठनों ने रैली कर और रोष धरना  कशमीर सिंह भज्जल, रामजीत सिंह सरपंच, मखन सिंह वाहिदपूरी व जसवीर सिंह साधड़ां के...
article-image
पंजाब

महासचिव सीता राम येचुरी संबोधित करेंगे : सीपीआईएम की होशियारपुर की डीसी कचैहरियों में विशाल 23 मार्च की जा रही जनसभा को

गढ़शंकर। जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक नेत्री सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में सीपीआईएम की तहसील गढ़शंकर की इकाई की बजठक हुई। जिसमें सीपीआईएम के पंजाब सचिव सुखविंदर सिंह सेखो, राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!