बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

by

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे परमवीर सिंह रोनी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की।

               पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक प्रगट सिंह, पूर्व विधायक राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों, पूर्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों, ईश्वरजोत चीमा और उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। सन्नी मास्टर, करण वड़िंग और परमवीर सिंह रोनी का कांग्रेस में शामिल होना आम आदमी पार्टी और भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। भारत भूषण आशु ने कहा कि लगातार लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे है। आज मौजूदा पार्षद भी शामिल हुए है। आशु ने कहा कि, मैं अन्य किसी विपक्ष के बारे कुछ नहीं कहूंगा। मेरा मानना है कि किसी को कुछ कहने की बजाय अपनी लकीर बड़ी कर दो।

केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते  :  चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज लोग आम आदमी पार्टी से तंग होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सरेआम पंजाब में कहीं बम धमाके हो रहे हैं, कहीं फिरौतियां मांगी जा रही है। आज लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने किसी शहर या पंचायत को फंड जारी नहीं किए। पंजाब में सारी रेत आप सरकार लूट रही है। पंजाब का पैसा केजरीवाल ले जा रहे है। केजरीवाल पंजाब की हिंदू लीडरशिप को मार कर खुद यहां नेता बनना चाहता है। साजिश के तहत आशु और होशियारपुर वाले शाम सुंदर अरोड़ा पर पर्चा दिया। आशु और अरोड़ा दोनों अदालत से बरी होकर बाहर आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदतर कानून व्यवस्था: शिमला में पुलिस कन्ट्रोल रूम के साहमने 21 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या

एएम नाथ। शिमला शिमला में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला संज्ञान में आया है। घटना बीती देररात की बताई जा रही है। हत्या के दौरान हुई यह पूरी वारदार सीसीटीवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन और एडीएम ने चुराह और सलूणी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा :

चंबा, 21 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी बारिश के कारण ज़िला में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर आज विधानसभा चुराह के तहत चांजू नाला और हिमगिरि इलाके का दौरा कर...
Translate »
error: Content is protected !!