गांव पडवा में आठवां क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू : क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संत गुरचरण सिंह पडवा ने किया

by

फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : श्रीमान संत मोनी जी स्पोर्ट्स क्लब नगर पंचायत गांव पडवा व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से 30 मई से 1 जून तक आठवां क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ श्रीमान संत गुरचरण सिंह जी पडवा मुख्य संचालक तप स्थान निर्मल कुटिया छंभवाली गांव पडवा वालों की ओर से किया गया । समूह नगर पंचायत गांव पांडवा व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से करवाए जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपए, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 2100 रुपए व पंचम पुरस्कार 1100 रुपए दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को एलईडी भेंट की जाएगी। श्रीमन् संत गुरचरण सिंह जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले आठ वर्षों से नगर पंचायत और एनआरआई वीरों के सहयोग से यह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे की बुराई से बचाना है। उन्होंने नगर पंचायत और एनआरआई वीरों का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से यह टूर्नामेंट हर वर्ष बहुत ही सुचारू रूप से आयोजित किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Fighter Sports Zone’s Youngest

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 18 : Karatekas from Fighter Sports Zone, Kadupur (Kartarpur Road, Kapurthala) participated in a high‑level karate training seminar in Dehradun, Uttarakhand, under the guidance of Italian Grade Master Pietro Zaupa. Led by...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का खैहरा और मजीठिया को लीगल नोटिस : लीगल नोटिस मिलते ही खैहरा का पलटवार, फेसबुक लाइव में फाड़ी नोटिस की कॉपी

5 करोड़ रुपये की कथित मांग के आरोपों पर बढ़ा विवाद चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना, 28 सितंबर: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 118वीं जयंती के अवसर पर सराभा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!