मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

by

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए
गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में नतमस्तक हुए। इस दौरान श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह के नेतृत्व में तो चरण छो गंगा में संत सरिंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चन्नी को प्रबंधक कमेटियों दुारा सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी दुारा मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह को दिए ज्ञापन में मांग की कि तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब के लिए सौ एकड़ जमीन, पैतींस करोड़ दरबार साहिब बनाने के लिए और गुरूदुारा साहिब के साथ लगते चौअ में रिटेनिग दीवार बनाने के मांग की। इस दौरान मुख्य सचिव पंजाब हुस्न लाल, जिलाधीश अपनीत रियात, एसएसपी कुलवंत सिंह हीर, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, निमषा मेहता, एडवोकेट पंकज कृपाल, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर, तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह, डा. कुलवरन सिंह, पूर्व सरपंच सर्वण किसाना, हरवेल सिंह सैनी, जरनैल सिंह, प्रणव कृपाल, रजिद्र प्रसाद सोनी, हैड ग्रंथी नरेश सिंह, नंबरदार हुस्न लाल बजाड़, सरपंच हरजिंदर सिंह, सरपंद दिलबाग सिंह नंबरदार आदि मौजूद थे।
मीनार-ए-बेगमपुरा को देखने नहीं गए मुख्यमंत्री: छे वर्ष से मीनार-ए-बेगमपुरा के चल रहे निर्माण कार्य को देखने नहीं गए। हालांकि मीनार-ए-बेगमपुरा के निर्माण कार्य का निरीक्षण उनके प्रोग्राम में तय था। 2016 में मीनार-ए-बेगमपुरा का नींव पत्थर ततकालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रखा था और डेढ वर्ष में मीनार-ए-बेगमपुरा का काम पूरा किया जाना था। 2017 में काग्रेस की सरकार आ गई। मीनार-ए-बेगमपुरा के निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जिसके पीछे सरकारों दुारा पूरे फंडज जारी ना करना बताया जा रहा है।
श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने मांग की कि सरकार को तुरंत मीनार-ए-बेगमपुरा के निर्माण को पूरा करवाना चाहिए। क्योंकि संगत छे वर्ष से इसके निर्माण के कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह किया ED ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। यह कथित घोटाला उनके वन मंत्री के कार्यकाल के दौरान सामने आया था। पंजाब विजिलेंस...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायतों के सरपंचों/पंचों के उपचुनाव के लिए मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्यक्रम जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 23 मई तक मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के निर्देश होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, होशियारपुर जिले में जिन ग्राम पंचायतों में...
article-image
पंजाब

होशियारपुर निगम चुनावों और आगामी विधान सभा चुनावों में सरकार की कारगुजारी को देखकर मतदान करे जनता : खन्ना

आप सरकार ने नाकामियों के तोड़े सारे रिकॉर्ड, प्रदेश की जनता को भी ठगा होशियारपुर 30 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याओं को सुनने के लिए खुले दरबार का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई : आचार्य आशीष वशिष्ठ, पंडित राकेश गर्ग और पंडित राम कुमार द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया

गढ़शंकर 10 मई : श्री ब्राह्मण सभा राजि: गढ़शंकर द्वारा भगवान श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में प्रधान ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!