युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत चब्बेवाल विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अनोखी पहल

by

संपूर्ण संत समाज के आशीर्वाद से नशों के विरुद्ध युद्ध की सफलता के लिए की अरदास

– संतों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों व निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में नशों के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए है और विभिन्न प्रयासों से नशों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है, वहीं इस अभियान के तहत आज हलका चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने एक अनोखा प्रयास किया। उन्होंने समाज के सबसे प्रभावशाली अंग, अर्थात संत समाज से अपील करते हुए, पंजाब को इस बुराई की चंगुल से निकालने के लिए और हमारे भटके हुए युवाओं को राह पर लाने के लिए वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास करने की और समूह संत समाज को भी इस युद्ध में शामिल होने की अपील की। उन्होंने इस मुहिम की सफलता के लिए संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया ।

आज गुरुद्वारा बणा साहिब, बाहोवाल में सुखमनी साहिब का पाठ आयोजित किया गया जिस में संत-महात्माओं, सैकड़ों संगत जन एवं सरपंचों ने हाज़री भरी और वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास की गई । इस मौके पर संत नागर सिंह, संत हरमीत सिंह, संत जगतार सिंह, संत बलराज सिंह जिआण, संत सुख्खा सिंह पीरबाला, संत अमरजीत सिंह हरखोवाल, संत करमजीत सिंह टिब्बा साहिब, संत महावीर सिंह ताजेवाल, संत प्रीतम सिंह बाड़ियाँ, संत हरमनजीत सिंह सिंगड़िवाला, संत बलबीर सिंह हरियाणा, संत ओंकार सिंह, बाबा जरनैल सिंह, बाबा अजीत सिंह देहाणा, संत रणजीत सिंह बाहोवाल, संत पवन जी ताजेवाल, संत राजेश कुमार बजवाड़ा, संत हरि कृष्ण सोढी ठक्करवाल, संत कश्मीरा सिंह, संत जगतार सिंह नेकी वाले, संत मखन सिंह, संत बलवीर सिंह टूटो मजार, भाई रविंदर सिंह बिहाला, संत बाबा गुरदेव सिंह बजवाड़ा, मौलवी जी जेंजों, संत संतोख सिंह भारटा, अजमेर सिंह बाड़ियाँ, संत दर्शन सिंह बड्डों और सतवंत सिंह सियाण, जिला कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह बाहोवाल आदि विशेष रूप से शामिल हुए।

डॉ. ईशांक कुमार ने कहा कि हमारे संत-महात्मा और महापुरुष समाज का सबसे प्रभावशाली अंग हैं, क्योंकि भारी संख्या में साध-संगत इनके प्रवचन और बाणी को सुनकर अपने जीवन को सही राह पर लाने का प्रयास करती है। इसलिए संत समाज की सोच का जो असर हमारे युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ सकता है, वह कोई और नहीं डाल सकता। इसी कारण वे संत समाज से अपील करते हैं कि वे इस नशों के खिलाफ चल रहे युद्ध में भरपूर साथ दें और साथ ही वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास करें कि हमें इस नशे रूपी कोढ़ से छुटकारा मिले।

इस अवसर पर हलका होशियारपुर लोकसभा से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गुरु चरणों में अपनी हाज़िरी भरी। इस मौके पर डॉ. राज ने डॉ. ईशांक द्वारा किए गए इस अनोखे प्रयास की सराहना की और समस्त महापुरुषों एवं साध-संगत का इसमें शामिल होने के लिए स्वागत व धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. ईशांक स्वयं एक युवा हैं और पंजाब की युवा पीढ़ी की सोच को भली भांति समझते हुए उन्हें प्रेरित करने में सक्षम हैं। इसलिए उन्हें विश्वास है कि डा इशांक द्वारा संत समाज के मार्गदर्शन में हलका चब्बेवाल को नशा मुक्त बनाने का उनका सपना जल्द ही साकार होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में CBI ने शुरू की जांच : दिल्ली हाइकोर्ट ने दी जानकारी

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की जसप्रीत बनी चर्टड अकाऊटैंट

गढ़शंकर: जज कालोनी गढ़शंकर की रहने वाली जसप्रीत कौर पुत्री प्रगट सिंह चार्टड अकाऊटैंट वनी। सरकारी हाई स्कूल पनाम से हाई स्कूल से दसवीं व बारहवीं करने के बाद बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!