मंदिर परिसर में कहर बनकर गिरा पेड़ : 14 साल के मासूम की गई जान

by

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । गांव नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के लिए साफ-सफाई के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर के ताया गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान वंश पुत्र राकेश कुमार निवासी नंगल कलां वार्ड नंबर-2 के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जो सीधे वंश के सिर पर आ गिरा। हादसा इतना भयानक था कि वंश का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में वंश का ताया मोहनलाल भी पेड़ की चपेट में आ गया, जिसे गंभीर चोटें आई हैं, खासकर उसकी टांग में काफी गहरी चोट बताई जा रही है। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हरोली से एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा। मौके पर मृतक के माता-पिता, अन्य परिजन व गांव के कई लोग उपस्थित थे। पुलिस ने मृतक के परिजनाें समेत घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज किए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जसाई स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: आरएस बाली

नगरोटा, धर्मशाला 01 दिसंबर। राज्य सरकार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना...
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी खेल मैदान में सेना भर्ती 17 मार्च से 6 अप्रैल तक

ऊना : इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 06 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के पुरुष उम्मीदवारों हेतु सेना भर्ती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने प्‍यार का ऑफर ठुकराया : घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था, उससे वापस लड़के ने मांगा

कर्नाटक : प्‍यार में आपने कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां सुनीं होंगी, लेक‍िन एक ऐसी कहानी हैं। जहां एक लड़के ने लड़की से दोस्‍ती होने के बाद उसको घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

हमीरपुर 17 नवंबर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में प्रस्तावित शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के...
Translate »
error: Content is protected !!