गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

by

गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री राजविद्या भारती जी ने बताया कि एक शिष्य के जीवन में सबसे बड़ा सुख गुरु भक्ति होता है। जो शिष्य गुरु भक्ति की अवस्था प्राप्त करता है उसके जीवन में सदैव आनंद का वास हो जाता है। ‘गुरु भक्ति’ उपासना की केवल एक पद्धति नहीं है। गुरु शिष्य संबंध की जानकारी भर नहीं है । इतिहास की कहानियों का पुलिंदा भी नहीं है। संतो और गुरु भक्तों द्वारा गाई गई महिमावान वाणियां भी नहीं है ।गुरु भक्ति एक आध्यात्मिक अवस्था है। हमारी देह में सात चक्र होते हैं ,जो ऊर्जा केंद्र भी कहलाते हैं। उन्हें में से छठा चक्र होता है ‘आज्ञा चक्र’। यह आज्ञा–चक्र त्रिकुटी पर स्थित होता है। यह दिव्यता का निवास स्थल माना जाता है। जिस समय पूर्ण गुरु ब्रह्मज्ञान की दीक्षा देते हैं, वे अपने तत्व स्वरूप को शिष्य के इसी आज्ञा चक्र में स्थापित कर देते हैं। शिष्य की आत्म स्वरूप का भी यही ठिकाना होता है। इसलिए मस्तक के इसी स्थल पर गुरु शिष्य का शाश्वत मिलन होता है । यहां सद्गुरु अपने शिष्य के इतने निकट होते हैं जितना शिष्य का मन और चित्त भी उसके निकट नहीं होते । क्योंकि ये सब तो निम्न चक्रों में उलझे हुए होते हैं । अपने मन और चित्त को ध्यान साधना द्वारा ऊपर उठाकर आज्ञा चक्र से जोड़ना और शाश्वत गुरु तत्व से मिलन करना–इसी अवस्था को ‘गुरु भक्ति’ कहते हैं। जब शिष्य की चेतना अपने गुरु तत्व से इस आज्ञा–चक्र में जुड़ जाती है, तब उसका चलना– फिरना,उठना–बैठना, सोचना–बोलना, हर क्रिया करना गुरु आज्ञा से ही संचालित होता है। इसी अवस्था में गुरु स्वेच्छा से आज्ञा दे पाते हैं और शिष्य आज्ञा को शिरोधार्य कर पाता है। इस अवस्था में गुरु शासन करते हैं और शिष्य यंत्र बन जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 36 बोतल शराब सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस के अंतर्गत पड़ती समुदडां चौकी मैं नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को 36 देसी शराब सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर के एसएचओ जै पाल सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 10वां विशाल भंडारे का शुभारंभ

लगातार सवा महीना तक चलेगा भंडारा गढ़शंकर ; श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बी.एल.ओ. और SIR ड्यूटी से मुक्त किया जाए – बलजीत कौर मल्लपुरी और लखविंदर कौर

गढ़शंकर : आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू), जिला शहीद भगत सिंह नगर की जिला प्रधान बलजीत कौर मल्लपुरी और जिला सचिव लखविंदर कौर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि ऑल इंडिया आंगनवाड़ी कर्मचारी...
Translate »
error: Content is protected !!