15 वर्षीय छात्र से कुकर्म : पहले मालिश सर ने करवाई और फिर किया कुकर्म…पटियाला में राष्ट्रीय अवॉर्डी टीचर बना हैवान

by

पटियाला ।  नाभा थाना कोतवाली में एक राष्ट्रीय व स्टेट अवॉर्डी डीपीई ने अपने ही 15 वर्षीय छात्र से कुकर्म कर दिया। इस घटना को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त खेल अध्यापक ने अंजाम दिया गया है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला नाभा तहसील के गांव थूही के सरकारी हाई स्कूल में तैनात डीपीई हरिंदर सिंह ग्रेवाल निवासी नाभा के खिलाफ दर्ज हुआ है। थाना कोतवाली नाभा के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रिंसप्रीत सिंह ने कहा कि फिलहाल केस दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी संदीप कौर कर रही हैं। वहीं, डीईओ सेकंडरी संजीव शर्मा ने कहा कि घटना उनकी जानकारी में है, पुलिस से एफआईआर व संबंधित दस्तावेज मिलते ही विभागीय एक्शन लिया जाएगा।

पीड़ित के अनुसार वह स्कूल में बनी सरकारी अकादमी में ट्रेनिंग करता है। 28 मई को शाम के समय बायोमेट्रिक्स के संबंध में पीड़ित छात्र स्कूल आया था। आरोपित डीपीई हरिंदर सिंह ने उसे अपने घर बुलाया। यहां पर उससे मालिश करवाई।

इसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबरन कुकर्म कर दिया। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी थी, लेकिन 31 मई को मामला पुलिस के पास पहुंचते ही केस दर्ज किया गया। बता दें कि आरोपित शिक्षक को साल 2017 में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कार दिया गया था और 2018 में राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई के लिए घर से भागीं दो नाबालिग छात्राएं, गलती से पहुंच गईं अमृतसर

रेलवे कर्मियों की सतर्कता से सुरक्षित मिलीं, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा अमृतसर।  एक्ट्रेस बनने का सपना आंखों में सजाए जम्मू से घर से भागी दो नाबालिग छात्राएं मुंबई की राह भटककर...
article-image
पंजाब

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के नि:शुल्क कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप 15 को: डिप्टी कमिश्नर

बी.टैक(सी.एस), बी.टैक(आई.टी), बी.सी.ए, एम.सी.ए, एम.एस.सी(आई.टी) कर चुके विद्यार्थी इस कोर्स के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 13 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर शहर में पहली बार नौजवानों के उज्ज्वल...
Translate »
error: Content is protected !!