बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

by

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर कमेटी के सदस्य से पूछताछ की गई। मामले की जांच जारी है। हालांकि, मंदिर कमेटी ने बलि को लेकर आरोप नकारे हैं।

इस मामले में गांव के ही व्यक्ति मेहर सिंह कोखलिया ने पुलिस थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 मई की रात को कुंड में बकरे की बलि दी गई, जबकि वर्ष 2014 में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। महामाई मंदिर में परिसर का जीर्णोद्धार किया गया था। इसकी प्राण प्रतिष्ठा 30 और 31 मई को रखी गई थी। मंदिर कमेटी की ओर से यहां पर धाम आदि का आयोजन भी 31 मई को किया गया।

उधर, मामले को लेकर शिकायतकर्ता मेहर सिंह ने आरोप लगाया है कि चार बकरों की बलि दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस थाना को दी गई है। बलि को लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि करसोग में पिछले दिनों तीन मंदिरों में बकरों की बलि दी गई है। मामले में अभी तक आठ लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। नौ अन्य लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की गई है। वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में कोई बलि नहीं हुई है। मंदिर में केवल नारियल काटा गया है। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्मदिन समारोह में जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार : चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चाकू, तलवारनुमा हथियार और डंडों से किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 5 जून। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से मौत, किसान शुभकरण सिंह की : शुभकरण के सिर से कई छर्रे बरामद

चंडीगढ़ :  एमएसपी मांग को लेकर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की हुई मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें में कहा गया है कि शुभकरण के सिर से कई छर्रे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 25 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला में नशीली दवाओं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
Translate »
error: Content is protected !!