बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

by

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर कमेटी के सदस्य से पूछताछ की गई। मामले की जांच जारी है। हालांकि, मंदिर कमेटी ने बलि को लेकर आरोप नकारे हैं।

इस मामले में गांव के ही व्यक्ति मेहर सिंह कोखलिया ने पुलिस थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 मई की रात को कुंड में बकरे की बलि दी गई, जबकि वर्ष 2014 में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। महामाई मंदिर में परिसर का जीर्णोद्धार किया गया था। इसकी प्राण प्रतिष्ठा 30 और 31 मई को रखी गई थी। मंदिर कमेटी की ओर से यहां पर धाम आदि का आयोजन भी 31 मई को किया गया।

उधर, मामले को लेकर शिकायतकर्ता मेहर सिंह ने आरोप लगाया है कि चार बकरों की बलि दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस थाना को दी गई है। बलि को लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि करसोग में पिछले दिनों तीन मंदिरों में बकरों की बलि दी गई है। मामले में अभी तक आठ लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। नौ अन्य लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की गई है। वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में कोई बलि नहीं हुई है। मंदिर में केवल नारियल काटा गया है। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला अधिकारी ने लगाया आरोप : पति ने एसबीआई अधिकारी के साथ मिलकर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकाले

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने डॉ. पति और एसबीआई अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकालने का आरोप लगाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला मकान जल कर राख : आगजनी में लाखों की संपत्ति नष्ट

ठियोग  : ठियोग उपमंडल के मतियाना क्षेत्र के शड़ी के मलेच गांव में भीषण अग्निकांड से शनिवार सुबह एक तीन मंजिला मकान जल कर राख हो गया। सात कमरों का यह मकान महेंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2186.93 हैक्टेयर भूमि को बहाव सिंचाई योजना के तहत लाया जाएगा: डा. बलबीर सिंह

मंडी, 22 नवम्बर । जायका परियोजना चरण-2 के तहत 2186.93 हैक्टेयर भूमि को बहाव सिंचाई योजना के तहत सिंचित किया जायेगा। यह जानकारी जायका परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक डा. बलबीर सिंह ने दी...
Translate »
error: Content is protected !!