पंजाब की सीमा से सटे जिला के गावों की बिजली कनेक्शन की समस्या दूर करने को प्रयासरतः सत्ती

by

सतपाल सिंह सत्ती के अनुरोध पर 23 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री करेंगे जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों का दौरा
ऊना, 20 दिसंबरः पंजाब की सीमा पर रहने वाले जिला ऊना के निवासियों की बिजली कनेक्शन की समस्या के निवारण के लिए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 23 दिसंबर को जिला का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना की ही तरह प्रदेश के कई जिलों में पड़ोसी राज्यों की सीमा पर बसे गांवों के बांशिदें ऐसी बहुत सी मुश्किलों से जूझ रहे हैं, जिन्हें हल करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के बेनीवाल, सनोली, मलूकपुर तथा पूना गांव पंजाब की सीमा के साथ सटे हैं, जहां के निवासियों के घर हिमाचल प्रदेश की सीमा में हैं, जबकि उनकी कृषि भूमि पंजाब राज्य में पड़ती हैं। जिस वजह से न तो उन्हें हिमाचल प्रदेश और न ही पंजाब राज्य से बिजली के कनेक्शन मिल पाते हैं। ऐसे में बिना बिजली के उन्हें कृषि कार्यों जैसे नलकूप संचालन आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस भूमि के नाम पर उन्हें ऋण लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार की ओर से छोटे उद्योगों के संचालन, मत्स्य पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन तथा पोल्ट्री पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर मिलने वाली सब्सिडी भी उन्हें मिल पाती।
सत्ती ने कहा कि सीमा से सटे जिला ऊना के अनेकों गांवों के साथ कांगड़ा, चंबा, सिरमौर व सोलन में भी लोगों को इसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा प्रदेश सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भी अवगत करवाया गया है, ताकि सीमावर्ती गांवों की समस्या का समाधान हो सके। इसलिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 23 दिसंबर को जिला ऊना आकर सीमा से सटे गांवों का दौरा करेंगे तथा यहां के लोगों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रस्तुत करेंगे।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से गंभीर प्रयास करने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर मामले में विजिलेंस की पूछताछ के बाद बोले भाजपा विधायक डॉ. जनक राज : राजनीतिक प्रतिशोध, सिटिंग जज से जांच कराने की मांग

विजिलेंस मुख्यालय में हिमकेयर क्लेम से जुड़े सवालों के दिए जवाब, अस्पताल से रिकॉर्ड का सत्यापन करें एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर विजिलेंस जांच के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए 100 नए सीबीएसई स्कूल स्थापित : विधायक चन्द्रशेखर

एएम नाथ। धर्मपुर, 29 नवम्बर । पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सजाओ पिपलू में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न : मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डॉ. नरेंद्र संख्यान रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में 16 मई 2026 को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका : इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र किया था गिफ्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में चार बच्चे के साथ इश्क का बुखार लेकर घुस आई सीमा हैदर के अब बुरे दिन शुरू हो चुके है। पिछले काफी दिनों से सीना हैदर अपने...
Translate »
error: Content is protected !!