नगर परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन को 9 जून तक भेजे जा सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव

by

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की प्रियांशु खाती ने दी जानकारी

एएम नाथ। चम्बा :  एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहरी-स्थानीय निकायों में वार्डों की डीलिमिटेशन की जारी अधिसूचना के तहत नगर परिषद चंबा के अंतर्गत वार्डों के परिसीमन के लिए मसौदा प्रस्ताव का प्रकाशन 2 जून को होगा। नगरपालिका क्षेत्र के निवासियों द्वारा आपत्तियां या सुझाव 9 जून तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उपायुक्त द्वारा लोगों की और से प्रस्तुत की गई आपत्तियों एवं सुझावों का निपटारा 16 जून तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा आदेश पारित करने के 7 दिनों के भीतर आदेशों के विरुद्ध अपील दायर की जा सकेगी।
मंडलायुक्त द्वारा अपील का निपटान अपील दायर करने के 5 दिनों के भीतर किया जाएगा।
उपायुक्त द्वारा अंतिम परिसीमन आदेश 1 जुलाई या उससे पहले जारी होंगे।
इसी तरह सीटों का आरक्षण 11 जुलाई को किया जाएगा।
सरकार द्वारा अंतिम आरक्षण आदेश की सूचना हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को 15 जुलाई को प्रेषित होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक – अग्निहोत्री*

ऊना, 14 मार्च। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से परिचित हो सकें। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश...
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में दोबारा अलग-अलग संचालित होंगे सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला मुख्यालय हमीरपुर के दोनों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय (मर्जर) का निर्णय रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की कहां होगी शिकायत : सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया

चंडीगढ़ : सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के...
Translate »
error: Content is protected !!