शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में समर कैंप की शुरुआत  : स्क्वाड्रन लीडर सुरजीत सिंह सीहरा ने किया उद्घाटन

by
गढ़शंकर 3 जून  – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब ने गढ़शंकर में तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप शुरू किया। एनआरआई सिहरा परिवार के विशेष सहयोग से आयोजित इस तीसरे समर कैंप का उद्घाटन स्क्वाड्रन लीडर सुरजीत सिंह सीहरा ने गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से इस क्लब ने छोटे बच्चों के लिए तीसरा समर कैंप लगाया है, जो 2 जून से 30 जून तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के फुटबॉल मैदान में चलेगा।
        उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान 7 से 17 वर्ष तक के बच्चों को फुटबॉल प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन शाम 5:30 से 7:30 बजे तक निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को रिफ्रैशमेंट भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को लाने ले जाने की जिम्मेवारी अभिभावकों की होगी तथा वह अपने बच्चों को पानी की बोतल साथ देकर भेजे। इस अवसर पर सुरजीत सिंह सीहरा , एडवोकेट जसवीर सिंह राय, राजिंदर छाबला, सुनील गोल्डी, सतनाम सिंह पारोवाल, रमन बंगा, अवतार सिंह सिहरा, केवल सिंह, राजपाल हैप्पी, सिप्रियन, रोहित राणा, लखवीर सिंह, बलवीर सिंह सिहरा, दविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह बरपागा, परमजीत सिंह बब्बर, सरवन सिंह, सतिंदर सिंह (कोच), मैडम ममता व परमजीत पम्मा आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
article-image
पंजाब

पिछले चार सालों के दौरान कंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कराए गए विकास कार्य : डॉ. रवजोत सिंह

ढोलवाहा में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की, 1000 फीट से ज्यादा लंबे रास्ते का निर्माण कर लोगों को समर्पित किया गांव कूकानेट और देहरियां की पंचायतों को विकास...
Translate »
error: Content is protected !!