स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण और विशाल भंडारा किया आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसंतगिरी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में उनके परम शिष्य स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण और विशाल भंडारा आयोजित किया गया । श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में 39 वर्ष तक तपस्या करने के बाद 16 जून 2016 को गंगा दुशहरा के दिन स्वामी बसंतगिरी जी ने नश्वर देह का त्याग किया था । इस अवसर पर विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि स्वामी बसंत गिरी जी के कारण यह स्थान एक सिद्ध तीर्थ का स्थान ले चुका है । उन्होंने कहा कि अब स्वामी उदयगिरि जी महाराज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए तप में लीन रह कर परमार्थ और मानवता की सेवा कर रहे हैं । उन्होंने भक्तजनों से अपील करते हुए कहा कि उदय गिरि जी महाराज द्वारा 16 फरवरी 2026 को शुरू गॉन वाले 1101 कुण्डीय यज्ञ में तन मन धन से सहयोग करना चाहिए । इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर के महासचिव अनुराग सूद ने कहा कि बसंत गिरी जी महाराज ने बस्सी ग़ुलाम हुसैन में आने से पहले 70वर्ष तक भ्रमण करते हुए खुले आसमान में तपस्या की थी । उन्होंने कहा कि स्वामी उदयगिरि जे पहले भी विश्वशांति और सर्वकल्याण हेतु एक करोड़ आहुतियों से सम्पन्न सूर्य नारायण जैसे कई अनुष्ठान कर चुके हैं । बाबा बालकनाथ ट्रस्ट के संस्थान डॉ हर्षविंदर सिंह पठनिया ने कहा कि 1101 कुंडीय यज्ञ की तैयारियाँ आरम्भ हो चुकी हैं और भक्तजनों को यज्ञ में यजमान बनने हेतु पंजीकरण शीघ्र करवा लेना प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ने कहा कि हमे निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर धर्म की सेवा करनी चाहिए । इस अवसर पर विरक्त कुटिया के मुख्य सेवादार नरेश बैंस ,नरवीर सिंह नंदी , सुखजिंदर सिंह काका सरपंच , राजीव पलाहा , दीपिका , मुनीश तलवार व बड़ी सख्या में भक्तगण एवं गण्यमान्य उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंद पूंजीपतियों के है कोयले के बिजनेस, भठ्ठा उद्योग संकट में सरकार निकालने के लिए करे उपाय…. मनीष गुप्ता प्रधान भठ्ठा यूनियन

गढ़शंकर – पंजाब के करीब 25 सौ भठ्ठों पर काम करने वाले लोगों की संख्या पांच लाख है जिनके घर का चूल्हा इस उद्योग से चलता है। कोरोना के चलते इन लोगों के खान...
article-image
पंजाब

ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है। ऐसे...
article-image
पंजाब

3 साल बाद कर्तव्य पथ पर दिखी पंजाब की विरासत : बाबा शेख फरीद को थी समर्पित

चंडीगढ़  : गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी 3 साल बाद निकली। पंजाब की झांकी ने राज्य को ज्ञान और बुद्धि की भूमि के रूप में प्रदर्शित किया, जिसमें क्षेत्र के उत्कृष्ट हस्तशिल्प...
article-image
पंजाब

NRI Donates ₹25,000 to Eye Bank

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.16 : The Rotary Eye Bank and Corneal Transplantation Society recently performed a cornea transplant on a three-year-old child, restoring the child’s sight. Inspired by this, NRI Vijay Pal Jagpal and his wife...
Translate »
error: Content is protected !!