*राज्य चुनाव आयुक्त ने पालमपुर में पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को अधिकारियों से की बैठक*

by
एएम नाथ। पालमपुर, 6 जून :  आयुक्त राज्य चुनाव आयोग अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमपुर में पंचायती राज व शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को लेकर पालमपुर और बैजनाथ उपमंडल के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने उपमंडल में जिला परिषद वार्ड , पंचायत समिति वार्ड , कुल पंचायत, पंचायत वार्ड, शहरी निकायों के वार्डो के परिसीमन बारे व मतदाता सूची से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बारे में आमजन तक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि समय रहते दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सके।
उन्होंने आगामी पंचायती राज निर्वाचन की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, उप आयुक्त नगर निगम विकास शर्मा, खंड विकास अधिकारी पालमपुर भानु प्रताप, पंचरुखी सिकंदर कुमार, पंचायत निरीक्षक बैजनाथ पवन ठाकुर मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में सजी पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी, स्थानीय खानपान का बताया महत्व

पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने लिया भाग पोषण के पांच सूत्रों पर चर्चा, बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत करवाने का आह्वान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रास्ते में कई बाधाएं, लेकिन भारत आज रुकने के मूड में नहीं : पीएम मोदी ने पेश किया विकसित भारत का विजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौंतड़ा विकास खण्ड की 22 पंचायतों में नशा व चिट्टे के विरुद्ध विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

जोगिंदर नगर, 21 जनवरी।  नशा मुक्त समाज की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विकास खण्ड चौंतड़ा की 22 पंचायतों में आज नशे व विशेष रूप से चिट्टे के दुष्प्रभावों के...
Translate »
error: Content is protected !!