भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

by

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई

पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा

ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया गया राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में 9 वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत आज ज़िला चंबा में नौ विभिन्न स्थानों पर भारी भूकंप को आधार मानकर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
इस दौरान भरमौर, भटियात, सालूणी, चंबा, डलहौजी तथा पांगी उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर भारी भूकंप के चलते भूस्खलन, आगजनी, भवनों-पूलों इत्यादि के गिरने की परिकल्पना के तहत राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया।


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र शिमला द्वारा प्रातः 9:00 बजे आठ मेग्नीट्यूड तीव्रता के भूकंप की सूचना प्रदान की गई। ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्परता दिखाते हुए आपदा के बारे में सूचित किया गया कि बग्गा बांध के समीप भारी भूस्खलन एवं संचार व्यवस्था बाधित हुई है। केंद्र द्वारा साल खड्ड पर निर्मित पुल के टूटने, भूरी सिंह संग्रहालय में आगजनी की घटना, राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहुतकनीकी संस्थान में आपदा की सूचना दी।


उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मेगा मॉक एक्सरसाइज की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा स्वयं स्टेजिंग एरिया जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने डिप्टी रिस्पांसिबल ऑफिसर के रूप में कार्य करते हुए मेगा मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया।


अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने इंसिडेंट कमांडर की भूमिका का निर्वहन किया । उनके नेतृत्व में स्टेजिंग एरिया, रिलीफ एवं मेडिकल कैंप को पुलिस मैदान बारगाह में बनाया गया।
आपदा की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी हितधारक विभागों के गठित दलों ने आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरणों सहित स्टेजिंग एरिया से राहत एवंं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की और प्रस्थान किया।
बचाव दल के साथ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस को भी भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेजिगं एरिया में चिकित्सा शिविर स्थापित कर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
राहत एवंं बचाव दल में प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों सहित आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों को भी शामिल किया गया। सैन्य बलों तथा अर्ध सैन्य बलों के अधिकारियों ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।


मेगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान उपमंडल डलहौजी के तहत राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत, उप मंडल सलूणी के अंतर्गत सलूणी बाजार, उप मंडल चुवाड़ी के नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी तथा पांगी उप मंडल के मिनी सचिवालय भवन किलाड़ में राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती सहित ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चूंकि भूकंप की दृष्टि से ज़िला चंबा अति संवेदनशील क्षेत्र की सूची में शामिल है।
ऐसे पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने सभी हित धारक विभागों एवं स्वयं सेवकों के कार्यों को भी सराहा।
उन्होंने कहा कि इंसिडेंट कमांडर एवं पर्यवेक्षकों से प्राप्त फीडबैक को ज़िला आपदा प्रबंधन योजना में शामिल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शब्दों की जंग जारी : मुख्यमंत्री जयराम ने कहा मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस सरकार बनने का दावा महज ख्याली पुलाव , भाजपा कर रही रिपीट

रात को ही बोलते हैं नेता प्रतिपक्ष : सीएम ठाकुर शिमला 8 जुलाई हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच जारी शब्द बाण थमने का नाम नहीं ले रहै...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साच पास सड़क आगामी आदेशों तक आवाजाही के लिए बंद : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  जनजातीय उपमंडल पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाला साच पास आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम की दृष्टिगत मोटर...
Translate »
error: Content is protected !!