माहिलपुर पुलिस ने 81,000 एमएल शराब जब्त करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती तत्वों और नशा तस्करों को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत श्री संदीप कुमार मलिक आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत श्री मेजर सिंह एसपी/पीबीआई और श्री जसप्रीत सिंह डीएसपी गढ़शंकर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह शेखों मुख्य अधिकारी थाना माहिलपुर की निगरानी में एएसआई परमजीत सिंह इंचार्ज चौकी कोट फतूही, थाना माहिलपुर के साथ सूचना पर पुलिस पार्टी गांव खुशहालपुर रोड पर पहुंची। पुलिस पार्टी को आते देख आंगन में मौजूद एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे एएसआई ने साथी कर्मचारियों की मदद से युवक को काबू कर उसका नाम और पता पूछा। उसने अपनी पहचान नवरतन कुमार उर्फ ​​नवी पुत्र हरमेश लाल निवासी खुशहालपुर, थाना माहिलपुर, जिला होशियारपुर के रूप में बताई। जिसके पास से पंजाब क्लब किंग व्हिस्की की 108 प्लास्टिक बोतलें, कुल 81,000 एमएल शराब बरामद की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त ASI ने NRI से की साढ़े 13 करोड़ की ठगी : हरियाणा में फैक्ट्री लगाने का दिया झांसा

अमृतसर । एनआरआई परमिंदर सिंह और उनके 93 वर्षीय पिता सुरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत एएसआइ लाल बहादुर और उसके बेटे विश्वजीत पर 13.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।...
article-image
पंजाब

50 ग्राम हेरोइन , 25 हजार की ड्रगमनी सहित दो दोषी काबू

गढ़शंकर :18 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में 2 दोषियों को 50 ग्राम हेरोइन तथा 25500 रूपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में गांव...
article-image
पंजाब

कैदियों और हवालातियों की समस्याओं पर चर्चा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

केंद्रीय जेल में कैंटीन का भी उद्घाटन किया होशियारपुर, 22 अगस्त: जिला और सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के तहत डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) की प्रांतीय कमेटी के फैसले के अंतर्गत 2 से 4 जुलाई को पंजाब सरकार के पेश किए पहले बजट...
Translate »
error: Content is protected !!