संपत्ति छिपाई थी प्रियंका गांधी ने : वायनाड में अवैध घोषित हो जीत… भाजपा नेता की याचिका पर कांग्रेस सांसद को कोर्ट का नोटिस

by

वायनाड :   वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का कनेक्शन वायनाड जीत से जुड़ा है। दरअसल, उपचुनाव में उनको टक्कर देने वाली बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कोर्ट में याचिका दायर की हैl

इस याचिका में हरिदास ने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान अपनी संपत्ति छिपाई. इसी के साथ हरिदास की मांग है कि प्रियंका गांधी की जीत को अवैध घोषित किया जाए। बीजेपी नेता की तरफ से दायर की गई याचिका पर केरल हाईकोर्ट के जस्टिस के बाबू ने सुनवाई की। जिन्होंने हरिदास के वकील, अधिवक्ता हरि कुमार जी नायर की दलीलों पर विचार करने के बाद प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया।

याचिका में क्या-क्या कहा गया?  याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनाव में अपने हलफनामे में संपत्ति को छिपाया। प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की कई अचल संपत्तियों को दबाया गया और इसका खुलासा नहीं किया गया. इसी के आधार पर चुनाव को चुनौती दी गई।

इसके अलावा, याचिका के अनुसार, प्रियंका गांधी ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दायर अपने हलफनामे में कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा के कई निवेशों और चल संपत्तियों का विवरण छुपाया। मामला अब अगस्त 2025 तक पोस्ट किया गया है । दिसंबर में, हरिदास ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देते हुए ‘मतदान रद्द करने’ की मांग करते हुए केरल हाई कोर्ट का रुख किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद 13 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए थे।

कांग्रेस ने क्या कहा?…हालांकि, बीजेपी नेता की तरफ से किए गए दावों को लेकर कांग्रेस ने पहले ही आलोचना की थी। तिवारी ने दिसंबर में कहा था, कुछ लोगों को सस्ता प्रचार करने की आदत होती है।  ऐसे ही एक व्यक्ति हैं नव्या हरिदास. प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4-5 लाख [वोटों] के अंतर से चुनाव जीता है।

वायनाड में 2024 में उपचुनाव हुए थे. इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को हराकर वायनाड लोकसभा सीट 4,10,931 वोटों के अंतर से हासिल की। कांग्रेस के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया था। लेकिन बाजी मारने में प्रियंका गांधी कामयाब रही थी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

🚨 BREAKING: अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर फ्रॉड का पर्दाफाश; अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर बनाई ₹187 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, ED की बड़ी कार्रवाई

जालंधर / नई दिल्ली: ईडी ने एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने जालंधर, पंजाब से संचालित हो रहे एक अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट...
article-image
पंजाब

BLOs to conduct door-to-door enumeration

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 22 :  Deputy Commissioner-cum-District Election Officer today briefed representatives of recognized political parties in the district about the second phase of Special Intensive Revision-2026 and appealed for full cooperation in...
Translate »
error: Content is protected !!