एचपीडीएफडीसी द्वारा 64.05 करोड़ रुपये के ऋण 1962 लाभार्थियों को किए प्रदान : पारंपरिक व्यवसायों, कारीगरी, तकनीकी या लघु उद्योगों, परिवहन एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 30 लाख रुपये तक के टर्म लोन की सुविधा प्रदान -स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम (एचपीएमएफडीसी) की 53वीं बैठक आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान निगम द्वारा राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभिन्न जिलों में अल्पसंख्यक समुदायों को निगम की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किए गए जागरूकता शिविरों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
एचपीएमएफडीसी अल्पसंख्यक समुदायों को पर्यटन एवं कृषि अथवा कृषि संबंधित गतिविधियों, पारंपरिक व्यवसायों, कारीगरी, तकनीकी या लघु उद्योगों, परिवहन एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 30 लाख रुपये तक के टर्म लोन की सुविधा प्रदान करता है। इन कार्यों में जनरल स्टोर, ढाबे, कपड़े की दुकान, डेयरी यूनिट, मेडिकल शॉप, कंप्यूटर शॉप, टेंट हाउस, नाई की दुकान, ट्यूबवेल, मधुमक्खी पालन और टैक्सी इत्यादि की स्थापना, सुदृढ़ीकरण अथवा विस्तार शामिल हैं।
निगम द्वारा अधिकतम 20 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा भी प्रदान की जाती है, साथ ही स्वयं सहायता समूहों को ऋण और मशीनरी एवं उपकरण खरीदने हेतु भी ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं।
डॉ. शांडिल ने योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहंुचाने के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। इससे जानकारी का अभाव भी मिटेगा और योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा।
वित्त वर्ष 2024-25 में निगम द्वारा 150 लाभार्थियों को कुल 8.71 करोड़ रुपये वितरित किए गए। वहीं, हिमाचल प्रदेश दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम (एचपीडीएफडीसी) द्वारा 65 दिव्यांगों को 4.37 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
31 मार्च 2025 तक एचपीएमएफडीसी द्वारा 106.56 करोड़ रुपये के ऋण 3635 लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं जबकि एचपीडीएफडीसी द्वारा 64.05 करोड़ रुपये के ऋण 1962 लाभार्थियों को प्रदान किए गए हैं। एचपीएमएफडीसी के अधिकांश लाभार्थी सिरमौर (1590), शिमला (589), सोलन (390), चंबा (315), बिलासपुर (286), मंडी (253), कुल्लू (56), कांगड़ा (43), ऊना (38), किन्नौर (18), लाहौल-स्पीति (11) तथा हमीरपुर (8) से हैं।

बैठक में 2025-26 के लिए राजस्व बजट, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक एवं वैधानिक ऑडिटरों की नियुक्ति तथा निदेशकों की नियुक्ति सहित विभिन्न एजेंडों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी गई।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के समावेशी विकास और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर रही है।
इस अवसर पर एचपीएमएफडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अशीष सिंहमार, निदेशक इसोमसा सुमित खेमटा, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन और निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक बढ़ा, डीसी ने जारी किए आदेश

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 14 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DAP पर मिला आश्वासन : पंजाब के कृषि मंत्री की माझा किसान संघर्ष समिति के साथ बैठक, 4 टीमों का गठन

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य में कृषि और किसानों को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही एक बार फिर से पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!