ओमान में फंसी शाहपुर की 24 वर्षीय पवना, विदेश मंत्रालय के समक्ष सीएम उठाएंगे मामला : 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए गई थी दुबई

by
एएम नाथ। धर्मशाला :
शाहपुर के कुठारना की रहने वाली एक 24 वर्षीय लड़की पवना 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए दुबई गई थी, उसके बाद कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं था। लेकिन बीती रात उसने अज्ञात नं. से फोन कर अपने परिजनों को बताया है कि उसकी जान खतरे में है। 7-8 लड़कियों के साथ उसे ओमान ले जाया गया है। उसे एजेंट ने धोखा दिया और अब वह गहरी मुसीबत में है। यह मामला शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया है।
उन्होंने बताया कि लडकी के किसी परिचित ने पठानिया से संपर्क किया है जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप के लिए सीएम को एक पत्र सौंपा। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद अपने भाई से वीडियो कॉल की थी। उसके बाद बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। कल रात ही, परिवार को अज्ञात नंबर से वॉयस मैसेज मिला जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और 7-8 और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है। लड़की ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल भी कुछ लोगों ने छीन लिया है।
कांगड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज
पवना के भाई ने कांगड़ा जिले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है और उसकी जान को खतरा है। पठानिया ने कहा कि ‘मैंने पूरा मामला सीएम के संज्ञान में ला दिया है। सीएम ने कहा कि वह इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी इस मामले को तत्काल देखने का निर्देश दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 स्टार प्रचारक आप उतारेगी मैदान में : मान और सिसोदिया पर रहेगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला : आप ने हिमाचल में 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। जिसमें केंद्रीय आप नेताओं के साथ-साथ हिमाचल के नेता भी शामिल हैं। 29 अक्तूबर से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
Translate »
error: Content is protected !!