सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज : तीनों गीत कर रहे ट्रेंड

by

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गानों की एल्बम “मूस प्रिंट” रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं।  यूट्यूब पर रिलीज होती ही तीनों गाने ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें टेक नोट टाइटल से बने गीत को 33 लाख व्यू 6 घंटे में मिल चुके हैं। 0008 को 28 लाख तो नील गीत को 26 लाख व्यू मिले हैं।

इसे लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा। इस एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले एल्बम का पोस्टर इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया। इस पोस्टर को अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इधर, परिवार के विरोध बावजूद सिद्धू मूसेवाला पर बनाई डॉक्यूमेंट्री द किलिंग कॉल भी BBC ने रिलीज कर दी है। इसके 2 एपिसोड यूट्यूब पर अपलोड किए गए हैं।

बता दें कि शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिला के गांव मूसा में हुआ था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

एल्बम पर सिद्धू के पिता ने कहा…  हम जिन गीतों को गाने से रोकते थे, आज वही रिलीज करने पड़ रहे: सिद्धू मूसेवाला के गीतों की नई एल्बम पर पिता बलकौर सिंह ने कहा- मैं यह नहीं बता सकता कि इसमें गीतों के बोल क्या हैं, लेकिन इतना जरूर है कि ये वही गाने हैं जिनको गाने से हम सिद्धू को रोकते थे। क्या करें, आज मजबूरी में हमें ये गीत रिलीज करने पड़ रहे हैं। इन गीतों में शुभदीप को चाहने वालों को वही सिद्धू नजर आएगा जो उन्हें स्टेज पर नजर आता था।

अपने, मेरे और मां के बर्थडे पर कुछ न कुछ करता था: पिता ने बताया- शुभदीप खुद के, मेरे और अपनी मां चरण कौर के बर्थडे पर कुछ न कुछ सरप्राइज देता था। कभी वह गीत रिलीज करता था तो कभी कुछ लाकर चौंका देता था। अब तो हम क्या कर सकते हैं? इस दिन उसे भरे मन से याद कर लेते हैं और सिद्धू के बचपन को याद कर लेते हैं। कभी उस पुरानी एल्बम को फिर से देख लेते हैं, जिसमें सिद्धू के हर बर्थडे के केक के साथ उसके फोटो संभालकर रखे हैं।

चाहता हूं छोटा सिद्धू भी उसी रास्ते पर चले: बलकौर ने कहा- मैं तो चाहता हूं कि छोटा सिद्धू भी शुभदीप के ही रास्ते पर चले। उसकी तरह निडर और साफ दिल हो, पर अभी वो बहुत छोटा है और सब कुछ परमात्मा के हाथ है। कल को किसे पता क्या होगा? हम तो बस चाह सकते हैं।

फैंस हर साल घर पर आते हैं, इस बार भी आएंगे तो रोकेंगे नहीं: बलकौर सिंह ने कहा- जब शुभदीप हमारे बीच था तो वह अपना जन्मदिन घर पर ही मनाता था। इस दिन उसके फैंस यहां आते थे। मैं तो उन्हें फैंस भी नहीं कहता, वे लोग सिद्धू के भाई-बहन ही थे। उनके दिलों में आज भी सिद्धू है। इस जन्मदिन पर भी अगर फैंस आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन हमने अपने तौर पर जन्मदिन के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है।

 2 दिन में 1.3 मिलियन लोग पोस्टर देख चुके :  मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का यह चौथा बर्थडे है। इस जन्मदिन पर भी फैंस को सरप्राइज देने के लिए 2 दिन पहले एल्बम रिलीज की जानकारी इंस्टाग्राम फैन पेज पर डाली गई। इसमें एक पोस्टर था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला को अपने अंदाज में शाही कुर्सी पर बैठा दिखाया है। सिद्धू के इस पोस्टर को 2 दिन में ही केवल इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोग देख चुके हैं।

पिता बोले- विरोधियों ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज की डेट भी 11 जून रखी सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि शुभदीप के विरोधियों ने भी उसके बर्थडे (11 जून) पर ही उस पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रखी है। उन्होंने कहा- मैंने इसकी रिलीज रुकवाने के लिए लंदन के मीडिया हाउस को लीगल नोटिस भेज दिया है। उन्हें मेल भी की गई है और मानसा कोर्ट में भी रिलीज को रुकवाने के लिए एप्लिकेशन लगाई गई है। अगर वे फिर भी शुभदीप की डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करते हैं तो फिर अदालत में देखा जाएगा।  उनका कहना है- इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर हमसे पूछा तक नहीं गया है। इसमें क्या होगा, हम नहीं जानते। अभी सिद्धू का केस कोर्ट में है। अगर डॉक्यूमेंट्री में कुछ ऑब्जेक्शनेबल होता है तो इससे कोर्ट का ट्रायल प्रभावित हो सकता है। अभी दो गवाहियां हो चुकी हैं और मेरी गवाही बाकी है।

2 दिन में 1.3 मिलियन लोग पोस्टर देख चुके मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का यह चौथा बर्थडे है। इस जन्मदिन पर भी फैंस को सरप्राइज देने के लिए 2 दिन पहले एल्बम रिलीज की जानकारी इंस्टाग्राम फैन पेज पर डाली गई। इसमें एक पोस्टर था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला को अपने अंदाज में शाही कुर्सी पर बैठा दिखाया है। सिद्धू के इस पोस्टर को 2 दिन में ही केवल इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोग देख चुके हैं।

पिता बोले- विरोधियों ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज की डेट भी 11 जून रखी सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि शुभदीप के विरोधियों ने भी उसके बर्थडे (11 जून) पर ही उस पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रखी है। उन्होंने कहा- मैंने इसकी रिलीज रुकवाने के लिए लंदन के मीडिया हाउस को लीगल नोटिस भेज दिया है। उन्हें मेल भी की गई है और मानसा कोर्ट में भी रिलीज को रुकवाने के लिए एप्लिकेशन लगाई गई है। अगर वे फिर भी शुभदीप की डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करते हैं तो फिर अदालत में देखा जाएगा।

उनका कहना है- इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर हमसे पूछा तक नहीं गया है। इसमें क्या होगा, हम नहीं जानते। अभी सिद्धू का केस कोर्ट में है। अगर डॉक्यूमेंट्री में कुछ ऑब्जेक्शनेबल होता है तो इससे कोर्ट का ट्रायल प्रभावित हो सकता है। अभी दो गवाहियां हो चुकी हैं और मेरी गवाही बाकी है।  BBC ने डॉक्यूमेंट्री के 2 एपिसोड रिलीज किए इसी बीच BBC ने सिद्धू मूसेवाला पर बनाई डॉक्यूमेंट्री “दा किलिंग कॉल” के 2 एपिसोड रिलीज कर दिए हैं। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह के एतराज के बावजूद इसे रिलीज किया गया है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन भी दायर की है, जिस पर 12 जून को मानसा कोर्ट में सुनवाई होनी है। डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड में मूसेवाला के शुरुआती जीवन, प्रसिद्धि की ओर बढ़ने और उनके करियर से जुड़े विवाद दिखाए गए हैं। वहीं, दूसरे भाग में उनकी हत्या को दिखाया गया है।  डॉक्यूमेंट्री में कई पत्रकारों, उनके दोस्तों और दिल्ली व पंजाब पुलिस के 2 अधिकारियों के इंटरव्यू हैं। वीडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का ऑडियो संदेश भी है। गोल्डी बराड़ पर 29 मई 2022 को मानसा जिले के गांव जवाहरके में मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के प्रमुख समाजसेवी अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम में हुए शर्मनाक आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पठानिया ने कहा कि ऐसी बर्बर घटनाओं का सभ्य समाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीन के लिए 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी

कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण 28 अप्रैल से हुआ आरंभ ऊना – 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुल गया है। इस संबंध में...
article-image
पंजाब

कानून रद्द करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने तक चलेगा किसान आंदोलन…. कामरेड दर्शन सिंह मट्टू।

गढ़शंकर – यूनाइटेड किसान मोर्चो द्वारा आज जियो कार्यालय के सामने धरनों के 152वे दिन हरबंस सिंह बछोही व कमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जब तक...
Translate »
error: Content is protected !!