होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

by

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायत में रजत ने बताया कि उसका चचेरा भाई की दोस्ती दिल्ली में रहने वाली युवती से है। वह उससे लगातार बातचीत करता रहता था।

इसी दौरान यह युवती मिलने के लिए अंबाला आई और दोनों आपस में बातचीत होटल में रुके हुए थे। सुबह के समय उसका भाई उस समय हैरान हो गया, जबकि युवती ने डायल 112 को कॉल कर होटल में बुला लिया।

इस पर हंगामा खड़ा हाे गया। वह भी जानकारी मिलने पर होटल पहुंच गया। यहां पर देखा कि युवती ने अपने मुंह बोले भाई मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली को भी बुला लिया था। उसके भाई ने बताया कि यह युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है। युवती से बातचीत भी की, लेकिन वह उसके चचेरे भाई को केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

यही नहीं उसने तीन लाख रुपये की डिमांड भी रख दी। बातचीत में कोई हल नहीं निकला, जिस पर पुलिस ने रजत की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 29 अगस्त: चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनविंदर सिंह कंग की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई।...
article-image
पंजाब

10-11 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र, धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर बन सकता है नया कानून!

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार 10 और 11 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है, जिसमें धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी, नशा तस्करी और सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने...
article-image
पंजाब

पुलिसकर्मी ने अपनी ट्रांसफर से नाराज : ढलियारा बाजार में साथी के साथ मिलकर दो लोगों पर जानलेवा कर दिया हमला

एएम नाथ । देहरा :   देहरा में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर एक पुलिसकर्मी ने अपनी ट्रांसफर से नाराज होकर अपने साथी के साथ मिलकर ढलियारा बाजार में दो लोगों पर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
Translate »
error: Content is protected !!